ब्रेकिंग
छतरपुर: उद्घाटन से पहले ही केन नदी पर बने पुल में पड़ी दरारें, निर्माण की गुणवत्ता पर उठे गंभीर सवाल इंदौर से भोपाल तक कांग्रेस की 'युवा स्वाभिमान यात्रा': जीतू पटवारी ने सरकार पर साधा निशाना, शुरू की ... शहडोल स्वास्थ्य व्यवस्था पर फिर उठे सवाल: 108 एंबुलेंस के इंतजार में महिला की मौत, रास्ते में दिया ब... श्योपुर कलेक्टर शीला दाहिमा का सुरीला अंदाज: सावन सांस्कृतिक संध्या में लाइव सिंगिंग ने जीता लोगों क... सीधी: रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े गए जिला अभियोजन अधिकारी, लोकायुक्त टीम को देख सड़क पर फेंके नोट रतलाम: खेत सीमांकन विवाद से परेशान किसान चढ़ा पानी की टंकी पर, 'शोले' के वीरू जैसा दिखा नजारा Ujjain News: स्कूल कैंपस से निकले छात्र और तालाब में डूबे, जवाहर नवोदय विद्यालय प्रबंधन की लापरवाही ... Jabalpur News: बरसाती नालों और खेतों में निकल रहे मगरमच्छ, वाइल्डलाइफ एक्सपर्ट ने लोगों को दी सतर्क ... Weather Update: दिल्ली में बारिश पर ब्रेक, यूपी-बिहार समेत इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट इंदौर मर्डर केस: सहायक डाक अधीक्षक उर्मिला सैनी की हत्या के 48 घंटे बाद भी आरोपी पति फरार, परिजनों क...
छत्तीसगढ़

पुलिस की सराहनीय पहल, प्रतिभावान छात्राओं के घर-घर जाकर किया सम्मानित, बच्चों ने आईएएस, डाॅक्टर व सीए बनने की जताई ईच्छा

सरायपाली. हमर पुलिस हमर संग कार्यक्रम के तहत सरायपाली थाना क्षेत्र के 10वीें में मेरिट मे आए बच्चों का पुलिस ने भारत के संविधान की प्रस्तावना का प्रतीक चिन्ह एवं बाल पेन देकर सम्मानित किया. सरायपाली पुलिस ने प्रतिभावान पांच बच्चों के घर जाकर उनका सम्मान किया. इस दौरान 3 छात्राओं ने आईएएस एवं एक ने डाॅक्टर एवं एक ने सीए बनने की बात कही.

पुलिस अधीक्षक महासमुंद विवेक शुक्ला के निर्देश पर जिले में चलाए जा रहे हमर संग हमर पुलिस कार्यक्रम के तहत मंगलवार को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मेघा टेम्भुलकर, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस विकास पाटले के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सरायपाली निरीक्षक आशीष वासनिक व सरायपाली के पुलिस स्टाफ ने सरायपाली थाना क्षेत्र के कक्षा 10वीं में मेरिट में आए छात्राओं के घर जाकर भारत के संविधान की प्रस्तावना का प्रतीक चिन्ह, बाल पेन देकर व मिठाई खिलाकर सम्मानित किया. इससे छात्राएं एवं उनके परिजन प्रसन्न होकर पुलिसकर्मियों को धन्यवाद दिया.

इन प्रतिभावान छात्राओं का हुआ सम्मान

सरायपाली पुलिस ने प्रतिभावान छात्रा मीनाक्षी प्रधान पिता अनिल प्रधान निवासी पतेरापाली, नैंसी पटेल पिता खिरसागर पटेल निवासी सागर स्टेट सरायपाली,भवानी पटेल पिता सुग्रीवर पटेल निवासी चण्डीभौना, प्राची भोई पिता ललित भोई निवासी तोरेसिंहा, महक अग्रवाल पिता नवीन अग्रवाल निवासी जयस्तंभ चौक सरायपाली को सम्मानित किया.

Related Articles

Back to top button