ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, बेंगलुरु के अधूरे हाउसिंग प्रोजेक्ट के 4,500 घर खरीदारों को फ्लैट मिलने... दिल्ली सरकार ने छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए लॉन्च की 'EHSAAS 2026' पॉलिसी, मुख्यमंत्री रेखा ग... मलेशिया के इपोह में भारत और मलेशिया की सेनाओं के बीच संयुक्त युद्धाभ्यास 'हरिमाउ शक्ति-6' शुरू, दोनो... गुटबाजी से जूझ रही पंजाब कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, राजपुरा से दो बार के विधायक हरदयाल सिंह कंबोज भा... दिल्ली में सार्वजनिक परिवहन को मिलेगी नई रफ्तार, डीटीसी के बेड़े में जल्द शामिल होंगी 100 नई इलेक्ट्... खरगोन के बड़वाह से भाजपा विधायक सचिन बिरला का पत्र सोशल मीडिया पर वायरल, बिना अनुशंसा खनन अनुमति न द... झारखंड के सिमडेगा में कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा के खिलाफ रची गई साजिश का पर्दाफाश, पुलिस ने एक आरोप... नोएडा के सेक्टर-50 स्थित पॉश सोसायटी में करोड़ों की चोरी का पर्दाफाश, पुलिस ने वैगनआर कार और फर्जी न... कानपुर में टैक्स चोरी के खिलाफ राज्य कर विभाग की बड़ी कार्रवाई, पान मसाला फर्म पर छापेमारी के बाद मौ... आगरा में निर्वाचन आयोग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक, पांच मंडलों के आला अधिकारियों के साथ चुनावी तैयार...
व्यापार

घर बैठे करना चाहते हैं कमाई तो लें पोस्ट ऑफिस की फ्रेंचाइजी, हर महीने मिलेगी मोटी रकम

NSC: स्कीम में पैसे निवेश करने के बाद सब्सक्राइबर की मृत्यु हो जाने पर नॉमिनी को सारी रकम वापस कर दी जाती है. PFRDA के बनाए रूल के मुताबिक एनपीए खाते में जमा पैसे का हकदार केवल नॉमिनी ही होता है.

National Pension System: रिटायरमेंट के बाद लोगों को पैसों की कमी न हो इसके लिए सरकार कई तरह की योजनाएं लेकर आती रहती है. नेशनल पेंशन सिस्टम (NPS) एक ऐसी रिटायरमेंट स्कीम (Retirement Scheme) हैं जिसमें एकमुश्त पैसे निवेश करने पर आपको हर महीने पेंशन की सुविधा मिलती है. पहले यह स्कीम केवल सरकारी कर्मचारियों के लिए शुरू किया गया था.लेकिन, साल 2009 के बाद से सरकार ने नेशनल पेंशन स्कीम को प्राइवेट सेक्टर के कर्मचारियों के लिए भी शुरू कर दिया. यह एक वॉलेंटरी रिटायरमेंट सेविंग प्लान  (Voluntary Retirement Saving Plan) है.

स्कीम में पैसे निवेश करने के बाद सब्सक्राइबर की मृत्यु हो जाने पर नॉमिनी को सारी रकम वापस कर दी जाती है. PFRDA के बनाए रूल के मुताबिक एनपीए खाते में जमा पैसे का हकदार केवल नॉमिनी (Nominee) ही होता है.लेकिन, कई बार ऐसे मामले भी सामने आए हैं जिसमें सब्सक्राइबर ने खाते में नॉमिनी को फिल नहीं किया है. इस कारण NPS में निवेश किए गए पैसे निकालने में दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है.

नॉमिनेशन न होने पर कानूनी उत्तराधिकारी को मिलेगा क्लेमअगर किसी खाताधारक की मृत्यु नॉमिनेशन से पहले हो जाती है ऐसी स्थिति में खाते में जमा पैसे उसके परिवार या कानूनी उत्तराधिकारी को मिलते हैं. इसके लिए परिवार को उत्तराधिकार प्रमाण पत्र (Succession Certificate) दिखाना होगा. आपको इस सर्टिफिकेट को राज्य के रेवेन्यू विभाग में जमा करना होगा. इसके बाद वेरिफिकेशन की प्रक्रिया को पूरी की जाएगी. इसके बाद खाते में जमा राशि को परिवार को सौंप दिया जाएगा.

जरूरी डॉक्यूमेंट्स–सब्सक्राइबर का डेथ सर्टिफिकेट (Death Certificate)-सब्सक्राइबर का आधार कार्ड (Aadhaar Card)-नॉमिनी या उत्तराधिकारी का आधार कार्ड-उत्तराधिकार प्रमाण पत्र

Related Articles

Back to top button