ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, बेंगलुरु के अधूरे हाउसिंग प्रोजेक्ट के 4,500 घर खरीदारों को फ्लैट मिलने... दिल्ली सरकार ने छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए लॉन्च की 'EHSAAS 2026' पॉलिसी, मुख्यमंत्री रेखा ग... मलेशिया के इपोह में भारत और मलेशिया की सेनाओं के बीच संयुक्त युद्धाभ्यास 'हरिमाउ शक्ति-6' शुरू, दोनो... गुटबाजी से जूझ रही पंजाब कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, राजपुरा से दो बार के विधायक हरदयाल सिंह कंबोज भा... दिल्ली में सार्वजनिक परिवहन को मिलेगी नई रफ्तार, डीटीसी के बेड़े में जल्द शामिल होंगी 100 नई इलेक्ट्... खरगोन के बड़वाह से भाजपा विधायक सचिन बिरला का पत्र सोशल मीडिया पर वायरल, बिना अनुशंसा खनन अनुमति न द... झारखंड के सिमडेगा में कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा के खिलाफ रची गई साजिश का पर्दाफाश, पुलिस ने एक आरोप... नोएडा के सेक्टर-50 स्थित पॉश सोसायटी में करोड़ों की चोरी का पर्दाफाश, पुलिस ने वैगनआर कार और फर्जी न... कानपुर में टैक्स चोरी के खिलाफ राज्य कर विभाग की बड़ी कार्रवाई, पान मसाला फर्म पर छापेमारी के बाद मौ... आगरा में निर्वाचन आयोग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक, पांच मंडलों के आला अधिकारियों के साथ चुनावी तैयार...
मध्यप्रदेश

केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने मोनोपोल परियोजना का किया शुभारंभ, बोले- लो वोल्टेज की समस्या से मिलेगी राहत

ग्वालियर। नगरी निकाय चुनाव से पहले सरकार सौगातों की झड़ी लगा दी है। इसी कड़ी में ऊर्जा मंत्री प्रदुमन सिंह तोमर की विधानसभा में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 21 करोड़ की 33 केवी मोनोपोल परियोजना का शुभारंभ किया। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री सिंधिया के साथ ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, जिले के प्रभारी मंत्री तुलसी सिलावट, जिला अध्यक्ष कमल माखीजानी समेत कई वरिष्ठ नेता मंच पर मौजूद रहे।

बता दें कि इसके जरिये 20 हजार उपभोक्ताओं को मोनोपोल लाइन का लाभ मिलेगा। सबसे खास बात यह कि बिजली ट्रिप होने पर दस मिनट में इसके चलते वह चालू हो जाया करेगी। ऊर्जा मंत्री की ग्रह विधानसभा ग्वालियर के अधिकांश इलाकों में मोनोपोल का लाभ मिलेगा। इस दौरान केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने गरीब उपभोक्ताओं को विद्युत बिल माफी प्रमाण पत्र का भी वितरण किया।

वहीं इस शुभारंभ को लेकर सिंधिया ने कहा कि यह योजना ग्वालियर शहर के लिए बहुत बड़ी योजना है। लो वोल्टेज की समस्या से राहत मिलेगी। साथ ही नीचे लटकते तारों से भी लोगों को राहत मिलेगी, क्योंकि यह उनके जीवन के लिए खतरा पैदा करते थे। ग्वालियर के विकास में तेजी लाई जाएगी। स्वास्थ्य सुविधाओं से लेकर आवागमन के साधन हर क्षेत्र में ग्वालियर को एक नया रूप दिया जाएगा। ग्वालियर के इस अभूतपूर्व विकास के लिए हम केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, सांसद विवेक नारायण शेजवलकर और सीएम शिवराज के मार्गदर्शन में पूरी तरह से तैयार हैं।

Related Articles

Back to top button