ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, बेंगलुरु के अधूरे हाउसिंग प्रोजेक्ट के 4,500 घर खरीदारों को फ्लैट मिलने... दिल्ली सरकार ने छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए लॉन्च की 'EHSAAS 2026' पॉलिसी, मुख्यमंत्री रेखा ग... मलेशिया के इपोह में भारत और मलेशिया की सेनाओं के बीच संयुक्त युद्धाभ्यास 'हरिमाउ शक्ति-6' शुरू, दोनो... गुटबाजी से जूझ रही पंजाब कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, राजपुरा से दो बार के विधायक हरदयाल सिंह कंबोज भा... दिल्ली में सार्वजनिक परिवहन को मिलेगी नई रफ्तार, डीटीसी के बेड़े में जल्द शामिल होंगी 100 नई इलेक्ट्... खरगोन के बड़वाह से भाजपा विधायक सचिन बिरला का पत्र सोशल मीडिया पर वायरल, बिना अनुशंसा खनन अनुमति न द... झारखंड के सिमडेगा में कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा के खिलाफ रची गई साजिश का पर्दाफाश, पुलिस ने एक आरोप... नोएडा के सेक्टर-50 स्थित पॉश सोसायटी में करोड़ों की चोरी का पर्दाफाश, पुलिस ने वैगनआर कार और फर्जी न... कानपुर में टैक्स चोरी के खिलाफ राज्य कर विभाग की बड़ी कार्रवाई, पान मसाला फर्म पर छापेमारी के बाद मौ... आगरा में निर्वाचन आयोग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक, पांच मंडलों के आला अधिकारियों के साथ चुनावी तैयार...
व्यापार

बड़े काम का है एलआईसी का यह प्लान, मिलते हैं जबरदस्त फायदे, जानें डीटेल्स

LIC Bachat Plus Plan News: एलआईसी के पास सबसे अधिक पॉलिसीधारक हैं. ऐसे में लोगों की सुविधाओं का ख्याल रखते हुए कंपनी भी समय-समय पर नई-नई पॉलिसी लॉन्च करती रहती है.

LIC Bachat Plus Plan News: आज के समय में अधिकतर लोगों के पास पॉलिसी है. मार्केट में तरह-तरह के पॉलिसी लोगों को अपना ध्यान अपनी ओर खींचने का काम कर रही है. लेकिन भारत की सबसे बड़ी और पुरानी बीमा कंपनियों में से एक है एलआईसी के ग्राहक सबसे अधिक है. एलआईसी से पॉलिसी लेने वालों की तादाद दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है.

दूसरी बीमा कंपनियों के मुताबिक एलआईसी के पास सबसे अधिक पॉलिसीधारक हैं. ऐसे में लोगों की सुविधाओं का ख्याल रखते हुए कंपनी भी समय-समय पर नई-नई पॉलिसी लॉन्च करती रहती है. इन पॉलिसियों के जरिए आम आदमी को सुरक्षा के साथ-साथ बचत का भी फायदा मिलता है. आज हम आपको एलआईसी की एक ऐसी ही पॉलिसी के बारे में बताने जा रहे हैं जो लोगों के बीच काफी पॉपुलर है.

जानिए क्या है एलआईसी बचत प्लस

एलआईसी बचत प्लस पॉलिसी में सुरक्षा के साथ सेविंग्स की भी गारंटी मिलती है. इस पॉलिसी के तहत अगर पॉलिसीधारक की मृत्यु हो जाती है तो उनके परिवार को आर्थिक मदद मिलती है. वहीं अगर पॉलिसी के अंत तक पॉलिसीधारक जिंदा रहता है तो मैच्योरिटी के बाद पॉलिसी होल्डर को एकमुश्त रकम मिल जाती है.

एक बार में जमा करा सकते हैं ही प्रीमियम

इस पॉलिसी के तहत आप एक बार में ही प्रीमियम जमा करा सकते हैं या फिर 5 साल की सीमित अवधि तक प्रीमियम भर सकते हैं. इस स्कीम के तहत आप प्रीमियम को सालाना, छमाही, तिमाही या मासिक तौर पर भर सकते हैं.

लोन लेने की मिलती है सुविधा

इस स्कीम के तहत ग्राहकों को लोन लेने की सुविधा भी मिलती है. सिंगल प्रीमियम विकल्प में लोन पॉलिसी के 3 महीने पूरे होने के बाद या फिर फ्री लुक पीरियड पूरा होने के बाद लिया जा सकता है. वहीं लिमिटेड प्रीमियम पेमेंट विकल्प में लोन कम से कम 2 साल के प्रीमियम भरे जाने के बाद मिलेगा.

ऐसे ले सकते हैं एलआईसी बचत प्लस पॉलिसी

अगर आप इस पॉलिसी में निवेश करना चाहते हैं तो ऑनलाइन या ऑफलाइन तरीके से पेमेंट कर सकते हैं. www.licindia.in से भी पॉलिसी में निवेश कर सकते हैं. इसके अलावा इस पर इनकम टैक्स सेक्शन 80C के तहत छूट भी ले सकते हैं. इस पॉलिसी में न्यूनतम बीमा राशि 1 लाख रुपए है और अधिकमत की कोई सीमा नहीं है.

Related Articles

Back to top button