ब्रेकिंग
सनातनी विनोद कुमार बिंदल के सान्निध्य में रामलीला का समापन, दशहरा पर रावण दहन और श्रीराम के राज्याभि... US Stance on India Internal Matters: भारत के आंतरिक मामलों में दखल देने से अमेरिका का इनकार, अमेरिकी... Delhi High Court Observation: 'आप लोग जेन-जी नहीं हैं...' कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ताओं पर कोर्ट ... Tiger Shroff Attack Case Update: टाइगर श्रॉफ पर हमले की साजिश का बड़ा खुलासा, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के... Smriti Irani Attacks Rahul Gandhi: स्मृति ईरानी का राहुल गांधी पर तीखा हमला, महिला पुलिस अफसर के साथ... Mallikarjun Kharge Letter to PM Modi: परिसीमन और संविधान संशोधन को लेकर मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम मो... UP Congress Press Conference: यूपी कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर बोला बड़ा हमला, एसआईआर प्रक्रिया में गड... Akhilesh Yadav Warning to Officers: राजनीतिक कार्यकर्ता बनकर काम करने वाले अधिकारियों को जेल जाने की... Supaul News: बिहार के सुपौल में 9 दिनों तक छाती पर कलश रखकर मां दुर्गा की आराधना करने वाली महिला की ... Haridwar Ganga Canal Cleaning News: हरिद्वार में हर की पैड़ी पर सूखी गंगा की धारा, मरम्मत और सफाई के...
छत्तीसगढ़

मंत्री अकबर के प्रयासों से जिंदा और झिरौनी के 475 किसानों को मिला न्याय, खाद और बीज के लिए नहीं पड़ेगा भटकना, लिमिट में भी होगी बढ़ोतरी

कवर्धा। कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर के प्रयासों से कबीरधाम जिले के झिरौनी और ग्राम जिंदा प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति के पंजीकृत लगभग 475 किसानों को खरीफ फसल वर्ष 2022-23 के लिए समिति से खेती-किसानी के लिए नगद तथा खाद-बीज मिलेगा, यही नहीं किसानों की लिमिट भी बढाई जाएगी. मंत्री अकबर ने इन दोनों समिति में वर्ष 2016-17 से तत्कालीन समिति प्रबंधक द्वारा की गई अनियमितता की चल रही जांच शीघ्र पूरा करने को कहा, जिससे किसानों की समस्याओं का ठोस समाधान हो सके. उन्होंने जिला स्तरीय टीम द्वारा जांच में की जा रही देरी के लिए भी कड़ी नाराजगी भी जाहिर की.

कैबिनेट मंत्री तथा कवर्धा विधायक मोहम्मद अकबर ने गत दिवस अपने रायपुर स्थित शासकीय आवास से स्वान के माध्यम से झिरौनी तथा जिंदा समिति के किसानों की समस्याओं के ठोस समाधान के लिए अधिकारियों की संयुक्त बैठक ली. बैठक में कलेक्टर रमेश कुमार शर्मा, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक राजनांदगांव सीईओ सुनील वर्मा, उप पंजीयक सहकारी संस्थाए भूपेंद्र ठाकुर, जिला नोडल अधिकारी आरपी मिश्रा, बिरकोना जिला सहकारी बांच मैनेजर विजय चन्द्रवंशी और झिरौनी तथा जिंदा समिति प्रबंधक शामिल हुए. इन दोनों समिति के पंजीकृत किसान भी कवर्धा स्थित विधायक कार्यालय से सीधे जुड़े हुए थे, वहां निज सहायक कीर्तन शुक्ला विशेष रूप से उपस्थित थे.

मंत्री अकबर ने इन दोनों समिति के लगभग 475 पंजीकृत किसानों के प्रतिनिधि मंडल एवं किसानों से चर्चा करते हुए उनकी समस्याओं के रूबरू हुए. उन्होने किसानों की सभी समस्याओं की गंभीरता से सुनने के बाद जिला कलेक्टर एवं संबंधित अधिकारियों से भी इस मामले की पूरी जानकारी ली. कैबिनेट मंत्री को किसानों ने बताया कि वर्ष 2018 से तत्कालीन समिति प्रबंधक द्वारा अनियमितता बरती गई हैं, जिसकी वजह से किसान आज भी बिरकोना जिला सहकारी बैक में कर्जदार बने हुए हैं, जबकि संबंधित समिति में उनके द्वारा किसी भी प्रकार के ऋणदाता नहीं है. इसकी वजह से किसानों को खरीफ सीजन में खाद-बीज स्वीकृत संबंधित तकनीकि परेशानी हो रही है.

कलेक्टर शर्मा ने इस मामले में अब तक संबंधित विभाग द्वारा की गई कार्रवाई की पूरी जानकारी दी. जिला नोडल अधिकारी रविप्रकाश मिश्रा इस पूरे मामले के जांच अधिकारी हैं. जिला नोडल अधिकारी रविप्रकाश मिश्रा ने बताया कि अब तक एक समिति के पूरी जांच हो गई है. बैंक के जिला सीईओ सुनील वर्मा ने बताया कि संबंधित किसानों को तीन दिनों के भीतर खेती-किसानी के लिए ऋण एवं खाद-बीज की स्वीकृति दे दी जाएगी. आगामी 45 दिनों के अंदर इस पूरे मामले की हो रही सधन जांच की प्रक्रिया कर ली जाएगी.

कबीरधाम जिले में खाद की है पर्याप्त उपलब्धता

खरीफ वर्ष 2022-23 के लिए खाद का वितरण प्रारंभ हो गया है. कबीरधाम जिले में वर्तमान में खाद की पर्याप्त उपलब्धता है. इसमें 884.385 मीट्रिक टन यूरिया, 128.7 मीट्रिक टन डीएपी, 403.65 मीट्रिक टन एमओपी, 26.75 मीट्रिक टन एनपीकेएस और 431.97 मीट्रिक टन एसएसपी मौजूद है.

Related Articles

Back to top button