ब्रेकिंग
Ram Mandir Donation Scam SIT: सुप्रीम कोर्ट में SIT का खुलासा; राम मंदिर काउंटिंग रूम से चोरी के 105... Delhi High Court PIL: डीटीसी बस हड़ताल से थमीं दिल्ली की रफ्तार; जनहित याचिका पर हाईकोर्ट की पीठ करे... Faridabad CM Flying Raid: तिगांव में अवैध बुलेटप्रूफ कार वर्कशॉप पर CM फ्लाइंग का छापा; 4 लग्जरी गाड... Gurugram MCG Action: भोंडसी में नगर निगम का बड़ा बुलडोजर एक्शन; 6 अवैध भवन सील, 4 ध्वस्त Gurugram Crime News: गुड़गांव की नाथूपुर सब्जी मंडी में हिताची ATM में लगी भीषण आग; मशीन में रखा कैश... Raipur News: रायपुर उत्तर में विधायक पुरन्दर मिश्रा की 8 दिवसीय पदयात्रा; सीएम साय करेंगे आगाज, राज्... Kanker Yuva Udaan Event: '2047 तक विकसित भारत का सपना युवाओं के कंधे पर'; कांकेर में बोले युवा आयोग ... Kanker BSF Camp News: माओवाद के साये से निकलकर वर्दी के सपने; कांकेर के तुमापाल में BSF कैंप में उमड... Raipur News: भाटागांव सब्जी बाजार विवाद में आयुक्त का आश्वासन; 7 दिनों में सामने आएंगे लॉटरी आवंटन क... Chhattisgarh News: कोरबा के पूछपारा में शर्मनाक घटना; नमाजी बुजुर्ग पर हमला कर युवक फरार, मेडिकल कॉल...
देश

ट्रैफिक रूल न मानने पर पुलिसिया बर्बरता के Viral Video की जानें सच्चाई

बस्ती. नए मोटर व्हीकल एक्ट (Motor Vehicles Act) के लागू होने के बाद से सोशल मीडिया (Social Media) पर आम जनता के साथ पुलिसिया बर्बरता के कई वीडियो (Video) वायरल हो रहे हैं. हालांकि, इस दौरान कई ऐसे वीडियो भी शेयर किए जा रहे हैं जो काफी पुराने हैं. इन वीडियो को ट्रैफिक नियम (Traffic Rule) न मानने पर आम जनता के साथ पुलिस के अमानवीय व्यवहार को बताकर लोग शेयर कर रहे हैं. ऐसा ही एक मामला सामने आया है उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के बस्ती (Basti) जिले से.

बस्ती जिले के गौरा क्षेत्र का वर्ष 2017 का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो को लोग हाल फिलहाल का बता कर शेयर कर रहे हैं. इस वायरल वीडियो के बारे में लोग लिख रहे हैं कि नए मोटर व्हीकल एक्ट के लागू होने के बाद से पुलिस आम जनता से कुछ इस तरह व्यवहार कर रही है. लोगों का कहना है कि उत्तर प्रदेश पुलिस का विभत्स चेहरा सामने आ गया है.

घसीटते हुए थाने ले जा रहे हैं पुलिसवाले
इस वीडियो में साफ दिख रहा है कि दो पुलिस वाले एक शख्स को बेरहमी से मारने के बाद घसीटते हुए थाने ले जा रहे हैं. उस शख्स की पत्‍नी लगातार पुलिस वालों से हाथ जोड़कर मिन्‍नतें कर रही हैं, लेकिन पुलिस पर इसका कोई असर नहीं पड़ रहा है और वह लगातार शख्‍स की पिटाई कर रहे हैं

Naval Kant Sinha | नवल कांत सिन्हा | نول کانٹ سنہا@navalkant

चालान के रुझान का एक और वीडियो! वीडियो बस्ती के गौर थाने का है। शनिवार को वाहन चेकिंग के नाम पर की जा रही पिटाई का बताया जा रहा है। वैसे जिस तारीख का हो अमानवीय और पुलिस की छवि को धक्का लगाने वाला है। @UPPViralCheck @Uppolice @upcoprahul @dgpup @nitin_gadkari @myogiadityanath

Embedded video

BASTI POLICE

@bastipolice

उक्त वीडियो वर्ष 2017 का है न कि वर्तमान समय का है । यह घटना काफी पुरानी है ,वीडियो को देखने से वर्दी शीतकालीन है जबकि वर्तमान समय में ग्रीष्मकालीन वर्दी धारण की जा रही है यह घटना न ही किसी वाहन चेकिंग की है ।

बस्ती पुलिस ने इस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. पुलिस ने कहा है, ‘उक्त वीडियो वर्ष 2017 का है न कि वर्तमान समय का. यह घटना काफी पुरानी है, वीडियो को देखने से वर्दी शीतकालीन है, जबकि वर्तमान समय में ग्रीष्मकालीन वर्दी धारण की जा रही है. यह घटना किसी वाहन चेकिंग की नहीं है.’

सिद्धार्थनगर में सामने आई थी पुलिस की बेरहम तस्वीर
यह तो पुराना वीडियो है. इसका नए ट्रैफिक नियम से कोई लेना देना नहीं है, लेकिन हाल ही में सिद्धार्थनगर का एक वीडियो सामने आया था. इस वीडियो में हेलमेट नहीं लगाने और गाड़ी के कागज न होने पर पुलिस सब-इंस्पेक्टर और सिपाही बाइक चलाने वाले को लात-घूसों से बेरहमी से पिटाई करते हुए दिख रहे थे. अपने चाचा के साथ होते मारपीट को देखकर उनका मासूम भतीजा वहां खड़ा होकर रोता रहा, लेकिन पुलिसकर्मियों का फिर भी दिल नहीं पसीजा. इस घटना के सामने आने के बाद यूपी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एसओ को सस्पेंड कर दिया था और मारपीट करने वाले पुलिसकर्मियों पर गंभीर धारा में मामला दर्ज किया गया था.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button