ब्रेकिंग
Ram Mandir Donation Scam SIT: सुप्रीम कोर्ट में SIT का खुलासा; राम मंदिर काउंटिंग रूम से चोरी के 105... Delhi High Court PIL: डीटीसी बस हड़ताल से थमीं दिल्ली की रफ्तार; जनहित याचिका पर हाईकोर्ट की पीठ करे... Faridabad CM Flying Raid: तिगांव में अवैध बुलेटप्रूफ कार वर्कशॉप पर CM फ्लाइंग का छापा; 4 लग्जरी गाड... Gurugram MCG Action: भोंडसी में नगर निगम का बड़ा बुलडोजर एक्शन; 6 अवैध भवन सील, 4 ध्वस्त Gurugram Crime News: गुड़गांव की नाथूपुर सब्जी मंडी में हिताची ATM में लगी भीषण आग; मशीन में रखा कैश... Raipur News: रायपुर उत्तर में विधायक पुरन्दर मिश्रा की 8 दिवसीय पदयात्रा; सीएम साय करेंगे आगाज, राज्... Kanker Yuva Udaan Event: '2047 तक विकसित भारत का सपना युवाओं के कंधे पर'; कांकेर में बोले युवा आयोग ... Kanker BSF Camp News: माओवाद के साये से निकलकर वर्दी के सपने; कांकेर के तुमापाल में BSF कैंप में उमड... Raipur News: भाटागांव सब्जी बाजार विवाद में आयुक्त का आश्वासन; 7 दिनों में सामने आएंगे लॉटरी आवंटन क... Chhattisgarh News: कोरबा के पूछपारा में शर्मनाक घटना; नमाजी बुजुर्ग पर हमला कर युवक फरार, मेडिकल कॉल...
देश

सड़क से गुजर रहे थे लोग तभी सामने आ गया शेरों का झुंड, देखें खौफनाक Video

जरा सोचिए अगर आप सड़क से गुजर रहे हो और अचानक आपके आगे शेर आ जाए तो क्या होगा। ऐसा ही कुछ हुआ गुजरात के जूनागढ़ में जहां शेरों का एक झुंड सड़कों पर घूमता हुआ दिखाई दिया​। जिसने भी यह नजारा देखा वह हैरान रह गया।

दरअसल सौराष्ट्र में जूनागढ़ शहर गिरनार वन्यजीव अभयारण्य के पास है, जहां 40 से ज्यादा एशियाई शेर रहते हैं घटना के दिन 7 शेर सड़क पर आ गए। हालांकि इन्होंने किसी को नुक्सान नहीं पहुंचाया लेकिन स्थानीय लोगों में इसे लेकर डर पैदा हो गया। भवनाथ इलाके के भारती आश्रम के एक निवासी ने सड़क पर शेरों के टहलने का वीडियो बनाया जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि हाल के समय में ऐसे नजारे अक्सर देखने को मिलते हैं। लोगों ने चिंता जताई है कि अगर इंसान जंगलों पर कब्जा करेगा तो शेर भी घरों के दरवाजे खटखटाएंगे। वहीं वन विभाग के अनुसार यह गिरनार के शेरों का प्राकृतिक व्यवहार है। वे शहर में आते हैं लेकिन घूम-फिरकर वापस चले जाते हैं।  यह प्राकृतिक प्रक्रिया है। यह शेरों का एक कॉरिडोर है और रात को यहां आकर वे वापस चले जाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button