ब्रेकिंग
Supreme Court News: चुनाव आयोग के कामकाज और EVM तकनीक की जांच की मांग, सुप्रीम कोर्ट में दाखिल हुई न... Delhi Air Pollution News: प्रदूषण के स्रोतों का लगेगा सटीक पता, दिल्ली में लॉन्च हुई Real-Time Sourc... Jammu and Kashmir Politics: एलजी मनोज सिन्हा से मिले मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला, जल्द शपथ लेंगे नए मं... Samba News: जम्मू-कश्मीर के सांबा में मिला संदिग्ध कबूतर, पैर में कोड रिंग, उर्दू नोट और पाकिस्तानी ... Churu Road Accident: तारानगर रोड पर दर्दनाक सड़क हादसा, कार और ट्रेलर की भिड़ंत में एक ही परिवार के ... Ravi Shankar Prasad PC: रामलीला मैदान में प्रस्तावित रैली की तारीख को लेकर विवाद, बीजेपी ने राहुल गा... Noida News: सेक्टर-125 के कैफे में लगी भीषण आग, गैस रिसाव के चलते चार दुकानें चपेट में आईं Budaun Crime News: शराब के नशे में खूनी संघर्ष, पिता ने कुल्हाड़ी से गला काटकर की बेटे की बेरहमी से ... Gwalior News: नीट की तैयारी कर रही नाबालिग से लिफ्ट के बहाने रेप, वीडियो बनाकर 10 महीने तक किया ब्लै... Rajasthan Cyber Crime: ऑनलाइन गोल्ड ट्रेडिंग के नाम पर 12 करोड़ की ठगी का खुलासा, मुख्य आरोपी विशाखा...
लाइफ स्टाइल

एक्सरसाइजेस की मदद से पाएं कमर दर्द से रिलीफ

इस एक्सरसाइज को करने के लिए अपने हाथों को सिर के ऊपर रखकर कमर के बल लेट जाएं। फिर पैरों को फर्श पर रखते हुए घुटनों को मोड़ें और उन्हें धीमे से एक ओऱ घुमाते हुए फर्श पर टच करने की कोशिश करें। फिर इसी पोजीशन में कम से कम 10 सेकेंड के लिए रूकें, फिर इस प्रोसेस को दोनों ओर घुमाते हुए कम से कम तीन या चार बार दोहराएं और हर बार 10 सेकेंड के लिए रुकें।

डीप लंज : इस एक्सरसाइज को करने के लिए एक घुटने के बल बैठ जाएं और अपने दूसरे घुटने को सामने की ओर रखें। सामने की ओर देखते हुए पिछले घुटने को ऊपर उठाएं। फिर इसी पोजीशन में पांच सेकेंड के लिए रुके, फिर इस प्रोसेस को दोनों ओर से तीन या चार बार दोहराएं।एक पैर उठाना : इसे करने के लिए दीवार के सामने खड़े हो जाएं और एक हाथ से दीवार का सहारा लें और एक पैर को अपने पीछे मोड़ें और दूसरे हाथ से पकड़ लें। इस पोजीशन में पांच सेकेंड के लिए रूकें, फिर दोनों पैर से इसे तीन या चार बार दोहराएं।पेल्विक झुकाव : इसे करने के लिए अपने घुटनों को मोड़कर नीचे लेट जाएं। कमर को फर्श पर रिलैक्स्ड रखें और पेट की मसल्स के तानें। इस पोजीशन में कम से कम पांच सेकेंड के लिए रुकें और इसे पांच बार दोहराएं।सेतुबंधासन : कमर के दर्द से राहत पाने के लिए सेतुबंधासन भी है बहुत असरदार। इसके लिए मैट पर पीठ के बल लेट जाएं। घुटने को मोड़ते हुए हाथों से पकड़ लें। कंधे से सहारा लेते हुए अपने हिप्स को ऊपर की ओर उठाएं। कुछ सेकेंड पर इस पोजीशन में बने रहें फिर नॉर्मल हो जाएं। ऐसे तीन से पांच बार करने की कोशिश करें।

Related Articles

Back to top button