ब्रेकिंग
Fatehpur Crime News: फतेहपुर में प्रेमी की हत्या कर आरी-ग्राइंडर से काटे शव के टुकड़े; पति-पत्नी ने ... Maharashtra MLC Election: महायुति में सीट बंटवारे के बाद बगावत के सुर; अब्दुल सत्तार समेत कई नेता ना... Purnia Fraud Case: 18 साल पहले खोया बेटा बनकर घर लौटा 'ठग साधु'; लाखों रुपये ऐंठकर हुआ फरार, जानें प... D-Company Terror Module Busted: दाऊद के करीबी मुन्ना झिगाड़ा का भारत में आतंकी नेटवर्क का भंडाफोड़; ... CM Yogi in Bijnor: सूर्या चौहान हत्याकांड पर मुख्यमंत्री योगी का बड़ा बयान; बोले- 'दोस्ती की आड़ में... Muzaffarpur Crime News: कुख्यात शूटर गोविंद शर्मा की गोलियों से भूनकर हत्या; आइकॉन टावर में गैंगवार ... Fire at SPA Delhi: शिक्षा मंत्रालय के ऑफिस में नहीं, स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर (SPA) में लगी... Surya Chauhan Murder Case: गाजियाबाद के खोड़ा में सूर्या हत्याकांड के आरोपी के घर पर चला प्रशासन का ... Iran-Kuwait Conflict: सीजफायर के बीच ईरान का कुवैत पर बड़ा हमला; अमेरिकी बेस बने निशाने, जानें क्यों... Ghaziabad Murder Case: सूर्या चौहान हत्याकांड में सनसनीखेज खुलासा; मामूली बाइक विवाद नहीं, 'प्रेम प्...
देश

स्याहड़वा में कुएं में 28 घंटे से दबे एक मजदूर का सुबह 4:37 बजे मिला शव

हरियाणा के हिसार जिले के गांव स्याहड़वा में 40 फुट गहरे कुएं में मिट्टी के नीचे दबे दो लोगों में से एक मजदूर जगदीश उर्फ फौजी को सेना और NDRF की टीम ने 21 घंटे बाद सोमवार सुबह 4:37 बजे बाहर निकाला। वह पूरी तरह से मिट्‌टी में दबा हुआ था और मौत हो चुकी थी। खेत मालिक जयपाल को निकालने के लिए कुएं से मिट्‌टी निकालने का काम दोबारा शुरू हो गया है। उसे 28 घंटे बाद भी बाहर नहीं निकाला जा सका है।

खराब मौसम के चलते करीब तीन घंटे रेस्क्यू ऑपरेशन रोकना पड़ा। अब करीब तीन घंटे से उसको निकालने के लिए सेना और NDRF की टीम लगी है। जयपाल के कई फुट नीचे मिट्‌टी में दबे होने की बात सामने आई है। इससे पहले खराब मौसम और बार बार बिजली गुल होने के चलते रात को रेस्क्यू अभियान को जारी रखने में कड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सोमवार सुबह 4:37 बजे कुएं से जगदीश उर्फ फौजी को बाहर निकालने में सफलता मिली। इससे पहले बचाव दल ने कुएं में फंसे लोगों को सीधे एंबुलेंस तक ले जाने के लिए एक रैंप भी तैयार कर लिया। जगदीश को उपर लाया गया तो वहां मौजूद डॉक्टरों की टीम ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

Related Articles

Back to top button