ब्रेकिंग
PM Modi in Indonesia: 'भारत मदर ऑफ डेमोक्रेसी', इंडोनेशिया की संसद में पीएम मोदी ने पेश किया 'गंगा-म... Welcome to the Jungle Budget: 250 करोड़ नहीं, डायरेक्टर अहमद खान ने बताया फिल्म का असली बजट Ramayana Movie Rights: करण जौहर ने 250 करोड़ में खरीदे 'रामायण' के डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स, दिवाली पर ... Prabhas Fauzi Update: प्रभास की 'फौजी' में होगा हाई-वोल्टेज एक्शन, 10 जुलाई से शुरू होगी इंटरवल सीन ... Akshay Kumar 2016 Movies: 'एयरलिफ्ट' से 'रुस्तम' तक, जब अक्षय कुमार ने 8 महीने में दी थीं लगातार 3 स... UP ATS Action: लखनऊ NIA कोर्ट का बड़ा फैसला, 13 बांग्लादेशी और 2 रोहिंग्या घुसपैठियों को 5-5 साल की ... डबरा में सफाई कर्मचारी की संदिग्ध मौत, अपहरण के शक में पुलिसकर्मियों पर पिटाई का आरोप Khajrana Civil Hospital: जमीन का नहीं हुआ हस्तांतरण, इसलिए अटका खजराना सिविल अस्पताल का काम Haridwar Mansa Devi Temple: राम मंदिर विवाद के बाद मनसा देवी ट्रस्ट सख्त, पुजारियों के लिए बनाए कड़े... Ketan Agrawal Murder Case: केतन हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, आरोपी चेतन-सिया ने 4 महीने पहले क...
मध्यप्रदेश

आँगनवाड़ी केंद्रों को बेहतर बनाने जन-सहयोग भी है जरूरी

भोपाल : मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मंगलवार 24 मई को आँगनवाड़ियों के लिए जन-सहयोग जुटाने वे जनता के बीच पहुँचकर आहवान करेंगे। जनता के सहयोग से आँगनवाड़ी केंद्रों के लिए आवश्यक सामान जुटाया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान हाथ ठेला लेकर भोपाल के अशोका गार्डन क्षेत्र से सामग्री एकत्रीकरण के अभियान का शुभारंभ करेंगे। अभियान की रूपरेखा पर चर्चा के लिए मुख्यमंत्री श्री चौहान ने आज मंत्रालय में बैठक बुलाई। नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह, चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री विश्वास सारंग, मुख्य सचिव श्री इकबाल सिंह बैंस और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में “एडाप्ट एन आँगनवाड़ी” अभियान संचालित है। इस अभियान को गति प्रदान करने के लिए वे स्वयं हाथ ठेला लेकर जनता से आहवान करेंगे कि आँगनवाड़ी बच्चों के लिए खिलौने एवं स्टेशनरी सामग्री प्रदान करें। उन्होंने बताया कि अनेक स्थान पर लोगों ने वाटर कूलर और फर्नीचर भी आँगनवाड़ी केंद्रों को दिये हैं। इन केंद्रों में आने वाले बच्चों के खान-पान में पौष्टिक सामग्री शामिल करने अनेक नागरिक आगे आए हैं। अभियान को जनता के सहयोग से ही बेहतर ढंग से संचालित किया जा सकता है। यदि स्वैच्छिक सहयोग मिलता है तो इन केंद्रों की उपयोगिता बढ़ जाएगी और ऐसे बच्चे भी आँगनवाड़ी केंद्रों तक पहुँचेंगे, जो वर्तमान में नहीं आ रहे हैं।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी किसान भाइयों ने आँगनवाड़ी केंद्रों के लिए अनाज उपलब्ध करवाया है। एक मटके में अन्य खाद्य सामग्री प्रदान करने में भी सहयोग मिल रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि शहरी क्षेत्रों में बच्चों को स्कूल बेग, ड्राइंग शीट, कलर्स के साथ ही कॉमिक्स और अन्य शिक्षाप्रद साहित्य उपलब्ध हो, इसके लिए जन-सहयोग आवश्यक है।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि आँगनवाड़ी केंद्रों में आने वाले बच्चे जीवन में अभाव महसूस न करें, इसके लिए सरकार और समाज को संयुक्त प्रयास करना होंगे। समाज के विभिन्न वर्ग सहयोग करेंगे। इनमें स्वैच्छिक संगठनों के सदस्य, अधिकारी-कर्मचारी, व्यापारी, जन-प्रतिनिधि और रहवासी संघ के पदाधिकारी भी शामिल हैं।

चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री विश्वास सारंग ने बताया कि अशोका गार्डन क्षेत्र में विवेकानंद चौराहे से मनसा देवी मंदिर तक करीब एक किलामीटर क्षेत्र में पैदल चलते हुए आँगनवाड़ियों के लिए खिलौने और अन्य आवश्यक सामग्री जन-सहयोग से प्राप्त की जाएगी। मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ जन-प्रतिनिधि भी उपस्थित रहेंगे।

Related Articles

Back to top button