ब्रेकिंग
UPITS 2026: उत्तर प्रदेश अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला 'ब्रांड योगी' और सुशासन का जीवंत प्रमाण, CA पवन ... Kanker News: कांकेर में सरंगपाल महानदी पुल से बुजुर्ग ने लगाई छलांग, मोपेड और मोबाइल छोड़कर नदी में ... Bank Strike News: 28 से 30 सितंबर तक देशव्यापी बैंक हड़ताल, झारखंड में 60,000 करोड़ का कारोबार होगा ... MMDR Act 2026: केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी का झारखंड सरकार पर हमला, गिनाए संशोधन कानून के फायदे Ashish Agarwal BJP: राष्ट्रीय मीडिया संयोजक आशीष अग्रवाल की नई पहल, ग्वालियर में 'नो होर्डिंग-बैनर' ... Katni News: कटनी जिला अस्पताल की तीसरी मंजिल से महिला ने लगाई छलांग, हालत गंभीर Morena Crime News: थाने से 100 मीटर दूर बदमाशों का आतंक, FIR कराकर लौट रहे 3 लोगों पर जानलेवा हमला MP News: भोपाल मास्टर प्लान 2047 में मकान-दुकान होंगे साथ, CM मोहन यादव ने मांगे सुझाव, जानें बड़ी ब... Ganesh Visarjan Tragedy: महाराष्ट्र के पालम में विसर्जन के दौरान 2 युवक नदी में डूबे, रेस्क्यू ऑपरेश... Farmers Relief Maharashtra: फडणवीस सरकार का बड़ा फैसला, 75% राज्य सूखाग्रस्त, बिजली बिल और कर्ज में ...
छत्तीसगढ़

‘बस्तर टाइगर’ से दहशत में नक्सली, मुख्यमंत्री के आगमन के पूर्व नक्सलियों ने पर्चे फेंककर कही यह बात…

भानुप्रतापपुर। भानुप्रतापपुर-पखांजूर मुख्य मार्ग पर नक्सलियों द्वारा फेंके गए पर्चे मिले हैं. आज से 4 दिन बाद दुर्गुकोंदल में प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल का आगमन होने जा रहा है. ऐसे में नक्सलियों के पर्चे फेंके जाने से सुरक्षाबलों के कान खड़े हो गए हैं.

दुर्गुकोंदल विकासखंड मुख्यालय में ग्राम पंचायत भवन के सामने भानुप्रतापपुर मुख्य मार्ग पर नक्सलियों ने बीती रात पर्चे फेंके इन पर्चों में सरकार द्वारा की जा रही पुलिस भर्ती, जिसे बस्तर फाइटर्स के नाम से किया जा रहा है, में युवाओं को भर्ती न होने की अपील की गई है. नक्सलियों ने कहा है कि सरकार द्वारा आयोजित इस भर्ती अभियान का हिस्सा ना बने. जल, जंगल और जमीन को सुरक्षित करने के लिए हम सदैव आम जनता के साथ रहेंगे. पर्चे फेंके जाने की सूचना मिलने के बाद दुर्गकोंदल पुलिस ने पर्चों को जब्त कर लिया है, लेकिन इन पर्चों के मिलने से क्षेत्र में दहशत व्याप्त है.

Related Articles

Back to top button