ब्रेकिंग
West Bengal News: बंगाल में 1 जून से महिलाओं को मिलेंगे ₹3000, शुभेंदु सरकार का 'अन्नपूर्णा भंडार' प... पीएम मोदी का वडोदरा से संबोधन: 'वर्क फ्रॉम होम' अपनाएं और सोने की खरीदारी टालें, जानें क्या है वजह Mira Bhayandar News: काशीमीरा में शिवाजी महाराज की प्रतिमा हटाने पर बवाल, सरनाईक और मेहता आमने-सामने BRICS Meeting Delhi: दिल्ली में जुटेगा BRICS, ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव पर होगी चर्चा Rewa News: तिलक के दौरान दूल्हे के अफेयर का खुलासा, शादी से मना करने पर लड़की पक्ष को दौड़ा-दौड़कर प... Secunderabad News: बीटेक छात्र यवन की हत्या का खुलासा, लड़की के पिता-भाई समेत 10 आरोपी गिरफ्तार UP BJP Meeting Lucknow: 2027 चुनाव का रोडमैप तैयार करेगी BJP, लखनऊ में 98 जिलाध्यक्षों की बड़ी बैठक Katihar Crime News: कटिहार में मानवता शर्मसार, नाबालिगों को खूंटे से बांधकर पीटा, सिर मुंडवाकर जबरन ... Jamshedpur Triple Murder: जमशेदपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने पत्नी और दो बच्चों को उतार... Patna News: पटना के ‘एटीएम वाले सैलून’ पर बैंक का एक्शन, वायरल वीडियो के बाद हटाया गया SBI का बोर्ड
व्यापार

सोना और चांदी आज हुए सस्ते, जानें कितना सस्ता हुआ 10 ग्राम सोने का भाव

Gold Silver Price Update: सोना और चांदी आज निचले दायरे में कारोबार कर रहे हैं और सोना 0.24 फीसदी की गिरावट के साथ ट्रेडिंग कर रहा है.

Gold Silver Rate Update: अंतर्राष्ट्रीय बाजार (international Market) में सोना और चांदी (Gold Silver) आज गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं और इसका असर भारतीय सर्राफा बाजार (Indian Bullion Market) पर भी आ रहा है. आज यहां सोना और चांदी दोनों लाल निशान में नजर आ रहे हैं.

MCX पर सोने के दामएमसीएक्स यानी मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर आज सोना गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है और इसमें 100 रुपये से ज्यादा की गिरावट देखी जा रही है. एमसीएक्स पर सोना 121.00 रुपये या 0.24 फीसदी की गिरावट के साथ 51,036 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर है. बता दें कि ये सोने का ये भाव जून वायदा के लिए है.

MCX पर चांदी के दामआज चांदी भी निचले दायरे में कारोबार कर रही है और ये कुछ सस्ती हुई है. चांदी के दाम आज 80.00 रुपये या 0.13 फीसदी की गिरावट के साथ 61,896 रुपये प्रति किलो पर कारोबार कर रहे हैं. चांदी के ये दाम जुलाई वायदा कारोबार के तहत लिए गए हैं.

दिल्ली में चांदी के दामराजधानी दिल्ली में आज सोने के दाम तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं. सोने के 22 कैरेट और 24 कैरेट दोनों ही टाइप में आज तेजी देखी जा रही है. दिल्ली में आज 22 कैरेट सोने के दाम 150 रुपये की तेजी के साथ 47,900 रुपये पर कारोबार कर रहे हैं. वहीं 24 कैरेट सोने के दाम 160 रुपये की तेजी के साथ 52,250 रुपये प्रति 10 ग्राम के रेट पर कारोबार कर रहे हैं.

मुंबई में सोने के दाममुंबई में आज 22 कैरेट सोने के दाम 150 रुपये की तेजी के साथ 47,900 रुपये पर कारोबार कर रहे हैं. वहीं 24 कैरेट सोने के दाम 160 रुपये की तेजी के साथ 52,250 रुपये प्रति 10 ग्राम के रेट पर कारोबार कर रहे हैं.

Related Articles

Back to top button