ब्रेकिंग
Charkhi Dadri Crime: ससुराल वालों की प्रताड़ना से तंग आकर महिला पंच ने दी जान; पति और सास समेत 4 पर ... Indri News: इंद्री के सरकारी स्कूल में शिक्षकों और हेडमास्टर के बीच तकरार; गेस्ट टीचरों ने लगाया प्र... Haryana Politics: नगर निगम चुनाव से तय होगी प्रदेश की सियासी दिशा; भूपेंद्र सिंह हुड्डा का बड़ा बयान Hazaribagh Crime: हजारीबाग में ज्वेलरी दुकानदार से बड़ी लूट; बाइक की डिक्की से 25 लाख के गहने लेकर फ... Excise Constable Exam: उत्पाद सिपाही परीक्षा पेपर लीक मामले में बड़ी गिरफ्तारी; बंगाल का सरकारी क्लर... Dhanbad Rail News: धनबाद रेल यार्ड का DRM ने किया निरीक्षण; ट्रैक सुरक्षा और विस्तार योजनाओं की समीक... Jharkhand Sports News: नेपाल में टी-20 सीरीज जीतकर लौटी झारखंड बधिर क्रिकेट टीम; राज्यपाल ने राजभवन ... Dhanbad Crime News: गैंगस्टर प्रिंस खान के नाम पर रंगदारी मांगने वाले गिरोह का भंडाफोड़; धनबाद पुलिस... Sahibganj Crime: साहिबगंज में भारी मात्रा में गांजा बरामद; ओडिशा के दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार Jharkhand Sports: नेपाल में टी-20 सीरीज जीतकर लौटी झारखंड बधिर क्रिकेट टीम; राज्यपाल संतोष गंगवार ने...
खेल

पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर ने किया खुलासा, बोले- इंग्लैंड की टीम भी करती थी बॉल टैंपरिंग

लंदन: पूर्व इंग्लिश स्पिनर मोंटी पानेसर ने खुलासा करते हुए कहा है कि उन्होंने गेंद को रिवर्स स्विंग कराने के लिये सनस्क्रीन लोशन, मिंट, ट्रैकसूट की जिप और थूक का उपयोग किया था। पानेसर ने अपनी किताब ‘द फुल मोंटी’ में गेंद के साथ बॉल टेम्परिंग को लेकर यह खुलासा किया है। वर्ष 2006 से 2013 के बीच करियर में इंग्लैंड के लिये 50 टेस्ट मैच खेले। उन्होंने बताया कि जेम्स एंडरसन जैसे खिलाड़ियों के लिए उन्होंने गेंद के साथ यह छेड़छाड़ की थी।

37 साल के पानेसर ने अखबार से कहा, ‘आप इसे कानून तोड़ना कह सकते हैं। लेकिन हम गेंद को रिवर्स कराने के लिए सनस्क्रीन क्रीम से लेकर थूक तक का उपयोग किया करते थे। मैंने तो अपनी पैंट की ज़पि से भी गेंद को घिसा था ताकि उससे रिवर्स हो सके।’ पूर्व इंग्लिश क्रिकेटर ने कहा, ‘हम सभी ने गेंद के व्यवहार में बदलाव करने के लिए प्रयास किये थे क्योंकि रिवर्स स्विंग का बड़ा प्रभाव होता है। जब मैं इंग्लैंड की टीम में आया तो मेरा काम तेज़ गेंदबाज़ों के लिए गेंदों को तैयार करना होता था। वे कहा करते थे कि यदि तुम्हें हमारे साथ गेंदबाजी करनी है तो यह केवल एक ही स्थिति में होगा। तुम्हें सुनिश्चित करना होगा कि आपके पसीने वाले हाथ गेंद को गीला न करें।’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button