ब्रेकिंग
मणिपुर के जंगलों में लगी भीषण आग; वायुसेना के Mi-17V5 हेलिकॉप्टरों ने मोर्चा संभाला, आसमान से बरसाया... "उत्तराखंड के दीपक भारत के हीरो"; राहुल गांधी ने किया समर्थन, बीजेपी और संघ पर साधा तीखा निशाना शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से मिले अलंकार अग्निहोत्री; दिल्ली कूच की दी बड़ी चेतावनी, जानें क्या ह... Bihar News: औरंगाबाद में पांच सहेलियों ने उठाया खौफनाक कदम; 4 की जान गई, एक की हालत गंभीर, आत्महत्या... Delhi-UP Weather Update: दिल्ली-यूपी में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, IMD ने अगले 3 दिनों ... Jalandhar Crime: जालंधर में दिन-दिहाड़े ज्वैलर पर खूनी हमला, दुकान में घुसकर बदमाशों ने मचाया तांडव;... Punjab Road Accident: पंजाब में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराकर कार के उड़े परखच्चे; चालक की मौके पर... नशे का 'ग्लोबल नेटवर्क' ध्वस्त! विदेशों में होनी थी अफीम की सप्लाई, पुलिस ने ऐसे बेनकाब किया अंतरराष... PM मोदी ने डेरा सचखंड बल्लां में टेका मत्था; संत निरंजन दास जी से लिया आशीर्वाद, रविदास जयंती पर बड़... PM मोदी की यात्रा रविदासिया समाज के प्रति सम्मान और विश्वास का संदेश: सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल
देश

मुंबई में छाए काले बादल- भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी, स्कूल-कॉलेज बंद

मुंबई: मुंबई में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, जिसके चलते स्कूल-कॉलेज बंद रखने का आदेश है। मौसम विभाग ने गुरुवार को महाराष्ट्र में रेड अलर्ट जारी कर रखा है और अनुमान जताया है कि बेहद भारी बारिश के साथ ही कई रिकॉर्ड टूटने वाले हैं। मौसम विभाग के अलर्ट के बाद राज्य सरकार ने मुंबई, ठाणे और कोंकण क्षेत्र में सभी स्कूलों और जूनियर कॉलेजों को बंद रखने के आदेश दिए हैं। वहीं मुंबई की कई जगहों पर यातायात बाधित है। मुंबई उपनगरीय रेलवे की सेंट्रल, हार्बर और वेस्टर्न लाइनों पर लोकल ट्रेनें भी रोज की तरह चल रही हैं।

महाराष्ट्र के 13 जिलों में रेड अलर्ट
महाराष्ट्र के 13 जिलों में आज रेड अलर्ट जारी किया गया है। मुंबई, रायगड़, सतारा और पुणे के घाटों पर भारी बारिश का अनुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक राज्य और आसपास के इलाकों में बंगाल की खाड़ी के ऊपर सायक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण जुलाई और अगस्त जैसी बारिश की संभावना जताई गई है। विभाग के मुताबिक राज्य के ऊपर कई तरह के सिस्टम सक्रिय हैं जिसकी वजह से मुंबई और रायगड़ में जुलाई-अगस्त की तरह बारिश हो रही है। उल्लेखनीय है कि मुंबई में इस बार सितंबर के महीने में भी भारी हो रही है। अभी तक सबसे ज्यादा बारिश सितंबर 1954 में 920 मिमी दर्ज की गई थी। वहीं बुधवार शाम सांताक्रूज में सितंबर के महीने में 960 मिमी बारिश दर्ज की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button