ब्रेकिंग
भारतीय सेना के प्रमोशन और कैडर स्ट्रक्चर में बड़े बदलाव की तैयारी, ब्रिगेडियर रैंक को समाप्त करने और... अमेरिकी डेमोक्रेटिक पार्टी ने हकीम जेफ्रीज को चुना स्पीकर पद का उम्मीदवार, जीत दर्ज करने पर रचेंगे इ... बॉलीवुड सितारों पर मंडराते खतरे के बीच सतर्क हुई मुंबई पुलिस, आयुष्मान खुराना और टाइगर श्रॉफ समेत कई... वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व मैदान पर भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट मुकाबला शुरू, टॉस जीतकर कप्ता... हिंदू धर्म में पूजा-पाठ के नियम, जानिए किस समय भगवान को विश्राम कराने की है परंपरा और कौन सा पहर होत... नवंबर में सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, 18 दिनों में सोना 10 हजार से ज्यादा टूटा तो चांदी... अमेरिका दौरे पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी का बड़ा बयान, कहा- चुनाव आयोग के अंदर से मिल रही है जानकार... विदेश दौरे से लौटते ही एक्शन में पीएम नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्रिपरिषद के साथ की साढ़े तीन घंटे से... दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट का बड़ा निर्देश, कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने क... जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों का आतंकवाद के खिलाफ कड़ा प्रहार, इस साल अब तक विभिन्न मुठभेड़ों में 15 ...
देश

मोदी कैबिनेट में मंत्री बनना चाहती हैं बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल

मथुरा: बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी नरेन्द्र मोदी की सरकार में मंत्री बनना चाहती हैं। हेमा मालिनी ने लोकसभा चुनाव में दूसरी बार मथुरा सीट से जीत हासिल की है। हेमा मालिनी ने नरेंद्र मोदी की तारीफ की है। हेमा ने कहा कि मोदीजी ने बहुत मेहनत की है। उन्होंने अपने काम से पूरे देश को प्रभावित किया है। मैंने भी चुनाव जीता है। मैं बहुत खुश हूं कि मैंने अपनी संसदीय क्षेत्र में बहुत काम किया है। इस वजह से तो मैं आज यहां पर हूं।

हेमा मालिनी ने कहा कि मुझे जीत का तो पूरा विश्वास था, लेकिन जनता इतनी बड़ी जीत दिलाएगी इसको लेकर संशय था। गठबंधन को लेकर सभी बोल रहे थे कि इस बार मुश्किल होगा, तो मुझे डर लग रहा था। लेकिन खुशी है कि लोगों ने मुझे दोबारा सांसद चुना। मुझपर विश्वास जताया तो मेरी भी उनके प्रति जिम्मेदारी बनती है। हेमा मालिनी से जब पूछा गया कि क्या उन्हें पीएम के मंत्रिमंडल में जगह मिलेगी। इसके जवाब में उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि यदि ऑफर आया तो। भगवान यदि चाहेंगे तो जरूर मंत्री बनेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button