ब्रेकिंग
व्हाट्सएप पर आया बहुप्रतीक्षित मैसेज शेड्यूलिंग फीचर: अब तय समय पर खुद-ब-खुद डिलीवर होगा मैसेज, ऑनला... व्हाट्सएप पर आया बहुप्रतीक्षित मैसेज शेड्यूलिंग फीचर: अब तय समय पर खुद-ब-खुद डिलीवर होगा मैसेज, ऑनला... अमेरिकी हमले की आशंका के बीच तेहरान का बड़ा कदम: ईरान की मिसाइलों को सुरक्षित रखने और नए लॉन्च पैड ब... होशियारपुर के न्यू दीप नगर में रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात: झगड़े के बाद दामाद ने टेंपो ट्रैवलर ... जैतो के गांव मत्ता में बुजुर्ग की संदिग्ध मौत का सनसनीखेज खुलासा: संपत्ति के लालच में बेटे और बहू ने... लुधियाना में नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: हरचरण नगर चौक के पास खाली प्लॉट में नशा करते युवक ... जालंधर नगर निगम की शहरवासियों से अपील: 31 दिसंबर तक जमा कराएं बकाया प्रॉपर्टी टैक्स, बाद में लगेगा 1... लुधियाना से उत्तर प्रदेश जा रहे परिवार के साथ सफर में बड़ा विश्वासघात: किराये की इनोवा कार से 7 तोले... अकाली दल और भाजपा के बीच गठबंधन के ऐलान के बाद बड़ी सियासी हलचल: 8 दिसंबर को पंजाब आएंगे प्रधानमंत्र... गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर गुरदासपुर में मौसम का बदला मिजाज: सुबह-सुबह छाए घने कोहरे के साथ ...
विदेश

कश्मीर पर UNHRC में पाकिस्तान को खानी पड़ी मुंह की, प्रस्ताव पास कराने में रहा नाकाम

जिनीवाः अतंर्राष्ट्रीय मंच पर एक बार फिर से पाकिस्तान को मुंह की खानी पड़ी। कश्मीर मुद्दे पर अतंर्राष्ट्रीय जगत ने पाकिस्तान को कुछ खास भाव नहीं दिया। दरअसल पाकिस्तान की कश्मीर में कथित मानवाधिकार उल्लंघन के नाम पर उसकी यूएनएचआरसी में प्रस्ताव लाने की कोशिश नाकाम रही। संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (UNHRC) में कश्मीर पर प्रस्ताव पेश करने का गुुरुवार को आखिरी दिन था लेकिन पाकिस्तान समर्थन हासिल करने में असफल रहा। सूत्रों के मुताबिक ज्यादातर सदस्यों ने कश्मीर पर प्रस्ताव रखने के लिए पाकिस्तान का समर्थन करने से इंकार कर दिया।

जिनीवा में चल रहे 42वें मानवाधिकार सेशन में पाकिस्तान को प्रस्ताव लाने के लिए पर्याप्त संख्या में अन्य देशों का समर्थन की जरूरत नहीं लेकिन उसे किसी का साथ नहीं मिला है। भारत के लिहाज से यह अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी कूटनीतिक जीत है। अतंर्राष्ट्रीय मंचों पर कई देशों के प्रमुखों ने जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 को खत्म करना भारत का आतंरिक मामला बताया।

उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान ने यूएनएचआरसी में भारत द्वारा कश्मीर में मानवाधिकार हनन के आरोप लगाए थे। हालांकि, पाकिस्तान के इन आरोपों का करारा जवाब देते हुए भारत ने सीमा पार से आतंकवाद के लिए पाकिस्तान को जिम्मेदार ठहराया। वहीं यूरोपियन यूनियन संसद ने भी पाकिस्तान को लचाड़ लगाई थी और कहा था कि आतंकवादी चांद से नहीं आते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button