ब्रेकिंग
धमतरी में दोस्त की हत्या के मामले में आरोपी को उम्रकैद: हेलमेट से सिर पर वार कर उतारा था मौत के घाट बीजापुर में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई: पेगड़ापल्ली जंगल से भारी नक्सल डंप और विस्फोटक बरामद सुकमा: पोलमपल्ली पोटाकेबिन में 47 छात्राओं की बिगड़ी तबीयत; दूषित भोजन-पानी की आशंका, अस्पताल में मच... बुंदेली, मालवी और निमाड़ी क्रिएटर्स के जरिए युवाओं तक पहुंचेगी सरकार की योजनाएं; MP बीजेपी का 2028 क... रूढ़ियों को तोड़ा: बुरहानपुर में सॉफ्टवेयर इंजीनियर बेटी ने मां को दी मुखाग्नि, पति के सपोर्ट से निभ... उज्जैन महाकाल मंदिर में श्रावण माह में बना नया कीर्तिमान: पहली बार 1.57 करोड़ से अधिक भक्तों ने किए ... सतना-चित्रकूट में बाढ़ का विकराल रूप: मंदाकिनी नदी उफान पर, चारों तरफ से संपर्क टूटा; NDRF व SDERF क... एम्स भोपाल में स्वास्थ्य सुविधाओं का महा-विस्तार: नवंबर से रोबोटिक सर्जरी, ₹7500 में PET-CT और फेफड़... खंडवा रेलवे स्टेशन पर मंगला एक्सप्रेस में हड़कंप: पेंट्री कार का खाना खाने से 20 बच्चों की बिगड़ी तब... पन्ना में बोरवेल बना काल: 8 दिन में एक ही परिवार के 3 सदस्यों की मौत, पिता-छोटे भाई के बाद बड़े बेटे...
देश

आज हो सकता है महाराष्ट्र, हरियाणा और झारखंड तारीखों का ऐलान, 11 बजे होगी EC की बैठक

हरियाणा, महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव पर आज चुनाव आयोग की बैठक है। तीनों राज्यों के लिए चुनाव तारीखों का ऐलान आज हो सकता है। माना जा रहा है कि अक्टूबर में हरियाणा और महाराष्ट्र राज्यों में चुनाव होंगे। झारखंड में दिसंबर में चुनाव के आसार हैं। सूत्रों के मुताबिक झारखंड के विधानसभा चुनाव महाराष्ट्र और हरियाणा से अलग होंगे। रिपोर्ट के मुताबिक इन दोनों राज्यों में अक्टूबर में चुनाव हो सकता है और दिवाली से पहले नतीजे आ सकते हैं।   EC की बैठक 11 बजे होगी जिसके बाद आचार सहिंता भी लग सकती है।

इस साल महाराष्ट्र-हरियाणा और झारखंड विधानसभा चुनाव के तारीखों के ऐलान से पहले शुक्रवार को तीनों चुनाव आयुक्तों और आयोग के आला अधिकारियों की बैठक है। गुरुवार को तीनों चुनाव आयोग महाराष्ट्र के दौरे पर गए थे और चुनाव तैयारियों की समीक्षा की थी। आयोग के सूत्रों के मुताबिक दोनों आयुक्त महाराष्ट्र दौरे से गुरुवार दोपहर और मुख्य निर्वाचन आयुक्त गुरुवार देर शाम दिल्ली लौट आए हैं।इसके बाद चुनाव तैयारियों पर अंतिम बैठक हो रही है। इस बैठक के बाद कभी भी चुनाव कार्यक्रम का ऐलान हो सकता है।

चुनाव आयोग की आज की बैठक में मतदाता सूची, सुरक्षा, अधिकारियों की तैनाती, इवीएम, वीवीपैट जैसे मुद्दों पर चर्चा हो सकती है।  बता दें कि महाराष्ट्र-हरियाणा और झारखंड तीनों राज्यों में बीजेपी की सरकार है। बीजेपी के सामने इन राज्यों में वापसी की चुनौती है तो महाराष्ट्र में कांग्रेस-एनसीपी, झारखंड में जेएमएम और हरियाणा में कांग्रेस सत्ता में लौटने के लिए जोरदार कोशिश कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button