ब्रेकिंग
Dhanbad News: 1 घंटे में जमींदोज हुए 4 मकान! धनबाद के लोयाबाद में भू-धंसान से दहशत; ग्रामीणों ने की ... Deoria Viral Video: बुजुर्ग का पैर पकड़कर एक्सरसाइज कराते दिखे यूपी के मंत्री सूर्य प्रताप शाही; वीड... Jodhpur Air Force Station: 'वीर गार्डियन 2026' में दिखा तेजस और F-2A का दम; एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ... Maharashtra Politics News: लातूर के होटल आमेर में खूनी वारदात; परली के शेख मन्सूर अली की हत्या, CCTV... Bareilly Nagar Nigam Action: खसरा संख्या 220-221 की जमीन पर अवैध कब्जे; नोटिस के बाद हड़कंप, वसूला ज... Katihar Express Viral Video: रात में कोलकाता जा रही ट्रेन के कोच में दिखा सांप; यात्रियों में मची अफ... IIT Bombay Suicide News: 22 साल के साहिल वाकोडे सुसाइड केस की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी; प्रोफेसर ... Lawrence Bishnoi Gang News: नेपाल भाग गए थे 5 लाख के इनामी बदमाश; जोधपुर के होटल से अफीम, रिवॉल्वर औ... Punjab News Today: पंजाब में फिर ठप होगी बस सेवा! 22 सितंबर से सड़कों पर नहीं उतरेंगी PUNBUS और PRTC... Ludhiana Firing News: गृह प्रवेश की पार्टी में ताबड़तोड़ फायरिंग; 15-20 बदमाशों ने बरसाईं गोलियां, 2...
देश

मुंबई के कई इलाकों में गैस लीक होने की आशंका, अजीब गंध से दहशत में लोग

मुंबई: मुंबई के पश्चिमी और पूर्वी उपनगरों में रहने वाले कई लोगों ने एक अजीब गंध की शिकायत की। हालांकि अभी तक इस गंध के स्रोत का पता नहीं चल पाया है लेकिन ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि यह गंध चेम्बूर के राष्ट्रीय रसायन फर्टिलाइजर संयंत्र में गैस के रिसाव की वजह से हवा में फैल रही है। बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने कहा कि गुरुवार देर रात पोवई, चेम्बूर, मानखुर्द, गोवंडी, चांदीवाली, अंधेरी और घाटकोपर क्षेत्रों में लोगों ने इस गंध के संबंध में शिकायत की।

अधिकारियों ने बताया कि हालांकि इस गंध की वजह से किसी के बीमार होने की खबर नहीं है। अग्निशमन विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि उत्तरी उपनगर बोरिवली में संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान के समीपवर्ती इलाकों में भी अज्ञात गंध आने की खबर मिली है। अधिकारी ने बताया कि रिसाव का स्रोत जानने के लिए दमकल के नौ वाहनों को विभिन्न क्षेत्रों में भेजा गया। मुंबई में पाइपलाइन की मदद से गैस की आपूर्ति करने वाले महानगर गैस लिमिटेड (एमजीएल) ने एक बयान में कहा कि उसे गैस की गंध के संबंध में मुंबई के कई क्षेत्रों से शिकायत मिली है। एमजीएल ने कहा कि हमारी आपात टीम संबंधित शिकायत स्थलों पर गई है। हालांकि अब तक हमारे पाइपलाइन में खामी नहीं पाई गई है।

वहीं बीएमसी के एक अधिकारी ने बताया कि गंध कहां से आ रही है, इसका पता लगाने के लिए देवनर, मानखुर्द, चेम्बूर, विखरोली, दिंडोशी विले पार्ले, कानीवाली और दाहिसर क्षेत्रों में दमकल वाहन भेजे गए हैं। उन्होंने कहा कि बीएमसी नियंत्रण कक्ष में अज्ञात गंध के संबंध में कुल 29 शिकायतें मिली हैं। हालांकि अब यह गंध कमजोर पड़ गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button