ब्रेकिंग
Israel-Lebanon Ceasefire News: इजराइल-लेबनान सीजफायर पर सहमति, हिज्बुल्लाह को लितानी नदी से हटने के ... Gold and Silver Price Hike: सोने की कीमतों में जबरदस्त उछाल; जानें दिल्ली-मुंबई में क्या हैं आज के न... Purushottam Maas Guruvar: पुरुषोत्तम मास में गुरुवार का विशेष संयोग; भगवान विष्णु की कृपा पाने के अच... Dehydration Tips: गर्मी में कमजोरी और दस्त से बचने के लिए घर पर तैयार करें ORS, जानें सही तरीका Delhi Malviya Nagar Hotel Fire: मालवीय नगर होटल अग्निकांड में 21 की दर्दनाक मौत; मां की बहादुरी ने ब... Lalit Modi Interview: ललित मोदी ने 'भगोड़ा' होने के आरोपों को नकारा; कहा- "मुझे किसी को कुछ साबित कर... DK Shivakumar First Decisions: कर्नाटक के सीएम डी.के. शिवकुमार का बड़ा धमाका; बेंगलुरु की सड़कों के ल... Amarnath Yatra Helicopter Service Banned: अमरनाथ यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर सेवा पर रोक, केदारनाथ-बद्र... Delhi BnB Scheme Scrapped: मालवीय नगर अग्निकांड के बाद दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला, 'बेड एंड ब्रेकफास्... Delhi Malviya Nagar Hotel Fire: होटल अग्निकांड में 21 की मौत, मालिक लवकेश बजाज गिरफ्तार; नियमों की स...
देश

West Bengal Politics: क्या बंगाल में होने वाला है बड़ा उलटफेर? मतदाताओं ने सुरक्षा पर उठाए सवाल, बोले- ‘परिवर्तन जरूरी’

पाकुड़: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए पहले चरण का मतदान जारी है. मतदान को लेकर मतदाताओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है. कई मतदाता सीएम ममता बनर्जी के शासनकाल में बढ़ते अपराध और लोग सुरक्षित नहीं होने की बात कह रहे हैं. जिसे देखते हुए इस बार मतदाताओं ने राज्य में सरकार परिवर्तन की इच्छा जताई है.

ईटीवी भारत ने बंगाल के मतदाताओं से खास बातचीत की. यहां के मतदाताओं ने बताया कि इस बार मतदान विकास के मुद्दे को लेकर किया है. मतदाताओं ने बताया कि बीते तीन टर्म से टीएमसी की सरकार है और इस सरकार में गुंडागर्दी सबसे ज्यादा देखी जा रही.

टीएमसी सरकार में लोग सुरक्षित नहीं हैं: मतदाता

मतदाताओं ने कहा कि टीएमसी सरकार ने सबसे ज़्यादा गरीब लोगों को प्रभावित किया है, क्योंकि वे वोट तो देते हैं लेकिन किसी पार्टी से जुड़े नहीं हैं और न ही टीएमसी को सपोर्ट नहीं करते हैं. मतदाताओं ने बताया कि राज्य में अपराधियों का मनोबल बढ़ा हुआ है और बेरोजगारी बढ़ गयी है. इस बीते कुछ वर्षो में शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था चरमरा गयी है. इसलिए राज्य में परिवर्तन जरुरी है.

मतदाताओं का कहना है कि इसके पहले चुनाव में सबसे ज्यादा बूथ लूटने, हंगामा करने, मारपीट जैसी आपराधिक घटनाओं को अंजाम देकर टीएमसी सत्ता काबिज करते आया है, हालांकि इस बार विधानसभा चुनाव में जो चुनाव आयोग ने सुरक्षा व्यवस्था इंतजाम किया है, इससे अधिकांश इलाकों में शांति व्यवस्था बहाल है और लोग भयमुक्त माहौल में मतदान कर रहे हैं. मतदाताओं ने बताया हम सब अपने राज्य में ऐसी सरकार बनाना चाहते हैं, जिससे यहां के लोग भयमुक्त माहौल में रह सकें.

Related Articles

Back to top button