ब्रेकिंग
Medical Fraud: सात्विक के खून की रिपोर्ट में गड़बड़ी का आरोप, कोर्ट के दखल के बाद पुलिस ने की कार्रव... Uttarakhand Murder Case: वनंतरा रिसॉर्ट कांड के दोषियों को सजा के खिलाफ दिल्ली में प्रदर्शन, अंकिता ... Madhya Pradesh Navratri: अन्न-जल त्यागकर मौन व्रत और शरीर पर जवारे बोए, रीवा के भक्त की अद्भुत भक्ति... Barwani News: बड़वानी के प्रसिद्ध मां मोटी माता मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़, 200 साल पुरानी स्वयं... Legal Notice: दशहरे पर रावण दहन की परंपरा पर उठे सवाल, क्या अश्विन शुक्ल पक्ष की दशमी को हुआ था वध? Digvijay Singh Padayatra: 20 अक्टूबर से उज्जैन से शुरू होगी 'सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा', अयोध्या त... Damoh Dog Bite News: दमोह में पागल कुत्तों का आतंक, एक ही वार्ड में डेढ़ दर्जन से अधिक लोगों को बनाय... Shivpuri News: कंकाल की प्रतिमा और अजब रहस्यों से जुड़ा बलारी माता मंदिर, नवरात्रि में उमड़ती है भार... Jagdalpur Adawal School: दिव्यांग छात्रों ने किया चक्काजाम और प्रदर्शन, समाज कल्याण विभाग के आश्वासन... PMGSY Plastic Roads: कोरबा में प्लास्टिक कचरे से डामर की सड़कें बनाने की तैयारी, स्वसहायता समूहों को...
देश

थरूर ने फिर किया मोदी सरकार का समर्थन, कहा – POK पर पाक का कोई हक नहीं

कांग्रेस के दिग्गज नेता शशि थरूर ने एक बार फिर पाकिस्तान को आगाह किया कि उसे कश्मीर पर एक इंच भी बोलने का हक नहीं है। उन्होंने कहा कि कश्मीर में धारा 370 हटने के बाद पाकिस्तान ने जो रुख अपनाया है वह गलत है। थरूर ने इस मुद्दे पर सरकार का समर्थन भी किया।

PunjabKesari

जयपुर के होटल क्लॉर्क्स आमेर में आयोजित आल इंडिया प्रोफेशनल कांग्रेस के ‘इंडिया इन क्राइसिस’ विषय कार्यक्रम में थरूर ने कहा कि पीओके पर सरकार के रुख को लेकर उनका कोई मतभेद नहीं है लेकिन जिस तरीके से जम्मू कश्मीर में धारा 370 हटाने के बाद सरकार ने मुद्दे को ‘डील’ किया है वो संविधान के अनुरूप नहीं है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान का पोओके पर भी कोई अधिकार नहीं है। पकिस्तान ने चीन को वह हिस्सा दिया है जो खुद उसका नहीं है।

कांग्रेस नेता ने पाकिस्तान को सलाह देते हुए कहा कि पाक को परमाणु युद्ध की खोखली धमकी देने की बजाय अपने अर्थव्यवस्था जैसे मुद्दों पर ध्यान देना चाहिए। थरूर ने मॉब लिंचिंग की घटनाओं का मुद्दा उठाते हुए कहा कि इससे देश की छवी अतंराराष्ट्रीय स्तर पर खराब हो रही है। उन्होंने कहा कि जब मैं विदेश जाता हूं तो वहां लोग पूछते है कि भारत में गाय के नाम पर लोगों को मारा जा रहा है। मॉब लिंचिंग जैसी घटनाओं ने ऐसा माहौल बना दिया है जिसके कारण निवेशक देश में निवेश करने से कतरा रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button