ब्रेकिंग
Dhamtari Maratha Community: मराठा पारा में जीवंत हुई सदियों पुरानी संस्कृति; महालक्ष्मी पूजा में उमड... Chhattisgarh CM Visit: रायगढ़ के बनोरा आश्रम में सीएम साय ने खाया पंगत में प्रसाद; 8 एकड़ में बने आध... Ranchi TB Free Mission: टीबी मुक्त झारखंड के लिए NHM की बड़ी पहल; 350 NCC कैडेट्स बने 'माई भारत वॉलि... Katras Coalfield Threat: धनबाद में भू-धंसान प्रभावित परिवारों को अटल क्लिनिक में मिली शरण; बेलगड़िया... Surender Koli Death Mystery: हरिद्वार में मृत मिले सुरेंद्र कोली को लेकर पीड़ित परिवार का आरोप, 'जान... FDA Alert Maharashtra: इंदौर की कंपनी द्वारा निर्मित पैरासिटामोल व टेल्मिसर्टन टैबलेट्स की जांच रिपो... Beneshwar Dham News: डूंगरपुर में भारी बारिश से टापू बना प्रसिद्ध बेणेश्वर धाम; त्रिवेणी संगम उफान प... Maharashtra Railway Infrastructure: मुकुटबन-गडचांदूर के बीच बनेगी 38 किमी नई रेल लाइन; ₹493 करोड़ की... UP Crime & Accident News: तेज रफ्तार कार बिजली के खंभे और पेड़ से टकराई, दो दोस्तों की दर्दनाक मौत स... Surender Koli Suicide News: निठारी कांड के चर्चित आरोपी सुरेंद्र कोली की संदिग्ध मौत, हरिद्वार में ल...
देश

सारदा घोटाला: आज फिर CBI दफ्तर नहीं पहुंचे पूर्व पुलिस कमिश्नर राजीव कुमार, तलाश में जुटे अधिकारी

कोलकाता: वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी राजीव कुमार शुक्रवार को भी सीबीआई कार्यालय नहीं पहुंचे। सूत्रों ने यह जानकारी दी। एजेंसी ने एक दिन पहले ही उनके खिलाफ ताजा नोटिस जारी किया था और सारदा चिट फंड मामले में पूछताछ के लिए पेश होने को कहा था। कोलकाता के पूर्व पुलिस आयुक्त कुमार पर आरोप है कि उन्होंने कई करोड़ रुपए के पोंजी घोटाला मामले में जांच के लिए महत्वपूर्ण सबूतों को कथित तौर पर दबाया। इस सप्ताह की शुरुआत में भी कुमार सॉल्ट लेक क्षेत्र में स्थित सीबीआई के कार्यालय में पूछताछ के लिए पेश नहीं हुए थे और उन्होंने सीबीआई के नोटिस का उल्लंघन किया था।

सीबीआई का एक विशेष जांच दल कुमार की तलाश कोलकाता के विभिन्न स्थानों पर कर रहा है। कुमार अब अपराध जांच विभाग में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक हैं। एजेंसी ने गुरुवार को पश्चिम बंगाल के पुलिस महानिदेशक को पत्र लिखकर कुमार के फोन नंबर की मांग की थी ताकि उनसे संपर्क किया जा सके। कुमार सारदा घोटाले की जांच के लिए राज्य सरकार द्वारा गठित किए गए विशेष जांच दल (एसआईटी) का हिस्सा थे। इसके बाद वर्ष 2014 में सुप्रीम कोर्ट ने यह मामला सीबीआई को सौंप दिया था।

सीबीआई ने गुरुवार को कुमार के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट की मांग करते हुए अलीपुर अदालत का दरवाजा खटखटाया था। अदालत ने एजेंसी की याचिका का निपटान करते हुए कहा कि सीबीआई को कुमार के खिलाफ वारंट की जरूरत नहीं है क्योंकि सुप्रीम कोर्ट और कलकत्ता हाईकोर्ट ने पहले ही चिट फंड मामले में कुमार की गिरफ्तारी से रोक हटा ली है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button