ब्रेकिंग
Mamata Banerjee Silence: क्या इंडिया गठबंधन में कमजोर हुई ममता की पकड़? प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिखीं 'न... Srinagar Crime News: ड्रग तस्करों पर श्रीनगर पुलिस का बड़ा प्रहार; ₹4 करोड़ की अवैध संपत्ति की गई जब्... Delhi Airport News: दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा; तेज हवाओं के कारण एयर इंडिया के 3 विमान क्षतिग्रस्... Ayodhya Ram Mandir Dispute: राम मंदिर ट्रस्ट पर अखिलेश के आरोपों से मचा सियासी घमासान; ब्रजेश पाठक क... Visakhapatnam Steel Plant Accident: विशाखापत्तनम स्टील प्लांट में दर्दनाक हादसा; पिघला हुआ स्टील गिर... Delhi DDMA Meeting: दिल्ली फायर सर्विस में भर्ती होंगे पूर्व अग्निवीर; LG संधू ने मानसून और सुरक्षा ... Delhi Hotel Fire Case: मालवीय नगर अग्निकांड में बड़ा अपडेट; होटल अकाउंटेंट ने किया कोर्ट में सरेंडर Delhi High Court News: लुटियंस जोन पर हाई कोर्ट की तल्ख टिप्पणी; कहा- 'दिल्ली को घोटना चाहते हैं क्य... Baghpat News: प्रेरणा कैंटीन का 94 हजार का बिल दबाए बैठे अधिकारी; संचालिका ने लगाए गंभीर आरोप Bihar Politics: उपेंद्र कुशवाहा के लिए बढ़ी मुश्किलें; विधान परिषद टिकट पर पवन सिंह की एंट्री ने बदला...
देश

PM मोदी के विमान को रास्ता नहीं देने पर बोला भारत, एक दिन PAK को होगा गलती का अहसास

नई दिल्ली: भारत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अमेरिका दौरे के लिए उनके विमान को अपने हवाईक्षेत्र से गुजरने की अनुमति नहीं देने के पाकिस्तान के कदम को दुर्भाग्यपूर्ण बताया और उकहा कि पाकिस्तान को अपनी हरकतों का एक दिन अहसास होगा। पाकिस्तान ने ‘कश्मीर में मौजूदा स्थिति का हवाला देते हुए’ मोदी के विमान को अपने वायुक्षेत्र के इस्तेमाल की इजाजत देने से इनकार कर दिया था। इससे पहले, पाकिस्तान ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के विमान को आइसलैंड के आधिकारिक दौरे के दौरान अपने हवाई क्षेत्र से उड़ान भरने की अनुमति देने से मना कर दिया था।

विदेश सचिव विजय गोखले ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति है जहां एक देश ने दूसरे देश के राष्ट्राध्यक्ष या शासनाध्यक्ष को अपने वायुक्षेत्र से उड़ान भरने की अनुमति देने से इनकार कर दिया। यह पूछे जाने पर कि क्या भारत अंतर्राष्ट्रीय नागर विमानन संगठन (आईसीएओ) जैसे वैश्विक मंच पर यह मुद्दा उठाएगा, गोखले ने कहा कि जहां तक किसी अंतर्राष्ट्रीय संगठन में जाने की बात है, हम इसपर गौर करेंगे। फिलहाल ऐसा करने का कोई इरादा नहीं है। लेकिन अगर वे आईसीएओ के नियमों का उल्लंघन करते हैं, तो हम इस पर विचार कर सकते हैं।

पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने कहा था कि इस्लामाबाद में भारतीय उच्चायुक्त को पाकिस्तान के इस निर्णय से अवगत करा दिया गया है। उन्होंने कहा कि कश्मीर में वर्तमान स्थिति, वहां भारत के रुख और अत्याचार के मद्देनजर हमने निर्णय किया है कि हम भारतीय प्रधानमंत्री की उड़ान के लिए हमारे वायु क्षेत्र का इस्तेमाल नहीं करने देंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button