ब्रेकिंग
Ayodhya News: राम मंदिर चंदा चोरी मामले में बड़ा अपडेट; आरोपियों के घर से हुई ज्वेलरी और कैश की रिकवर... Maharashtra Monsoon Session: विधानसभा में गूंजा पेपर लीक का मुद्दा; विपक्ष का बड़ा हमला, सरकार पर उठा... Ayatollah Ali Khamenei Funeral: ईरान के दिवंगत सुप्रीम लीडर का 4 जुलाई को होगा अंतिम संस्कार; भारत भ... Ram Mandir Donation Scam: 'चढ़ावा चोरों' का सामाजिक बहिष्कार शुरू; अयोध्या बार एसोसिएशन ने केस लड़ने ... Himachal Pradesh Model Panchayat: टिहरी पंचायत का बड़ा फैसला; पशु क्रूरता पर जुर्माना और पर्यावरण संर... West Bengal UCC Update: पश्चिम बंगाल में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने की तैयारी; ड्राफ्ट कमेटी का ह... Noida School Timing Changed: भीषण गर्मी के चलते नोएडा-ग्रेटर नोएडा के स्कूलों का समय बदला; अब इस समय... Ram Mandir CEO Controversy: राम मंदिर प्रशासन में CEO नियुक्ति का संत समाज ने किया विरोध; 'सरकारी हस... Gorakhpur Express Mystery: ट्रेन से रहस्यमयी ढंग से लापता हुई महिला यात्री; सूटकेस भी गायब, मचा हड़क... Akhilesh Yadav Promise: सपा सरकार आई तो बदलेगी शिक्षा नीति; अखिलेश यादव का यूपी के युवाओं से बड़ा वाद...
खेल

स्टीव स्मिथ के कोच ने क्रिकेट आस्ट्रेलिया पर निकाली भड़ास, भारत के बारे में कही ये बात

सिडनी : हाल ही में खत्म हुई एशेज सीरीज में आस्ट्रेलिया के अनुभवी बल्लेबाज स्टीव स्मिथ का बल्ला जमकर बोला था। लेकिन स्मिथ के शुरुआती दिनों को कोच ट्रेंट वुडहिल ने गैरपारंपरिक शैली को स्वीकार करने में ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट की हिचकिचाहट पर खेद जताया है। वुडहिल ने कहा, ‘अगर स्टीव भारतीय होता तो उसकी तकनीक और बल्लेबाजी से जुड़ी रणनीति को स्वीकार कर लिया जाता। हमने देखा कि कोहली, गावस्कर, रोहित, गांगुली, सहवाग- इन सभी की तकनीक विशिष्ट थीं। भारतीय व्यवस्था में नतीजे देखे जाते हैं, आप कितने रन बना रहे हैं।

जबकि ऑस्ट्रेलिया में हम चाहते हैं कि आप अच्छे स्कोर बनाएं और साथ ही आप इस दौरान तकनीक का भी ध्यान रखें।’ स्मिथ ने एशेज में तीन शतक और तीन अर्धशतक की मदद से 110 से अधिक की औसत से 774 रन बनाए। इस दौरान हालांकि बल्लेबाजी की उनकी विशिष्ट शैली पर उन लोगों ने काफी चर्चा की जो उनकी तकनीक को पारंपरिक नजरिये से देख रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button