ब्रेकिंग
Physical Intelligence in India: भारत में आई नई तकनीक, MEIL और Analog की साझेदारी से बदलेगा इंफ्रास्ट... Bharat Tiwari Encounter: भोजपुर पुलिस पर उठे सवाल, हत्या के नामजद आरोपी अधिकारी को मिली नई जिम्मेदार... Voter List Revision: मतदाता सूची के पुनरीक्षण (SIR) पर मौलाना अरशद मदनी ने जताई चिंता, प्रक्रिया पर ... Karnataka High Court: वकील के साथ मारपीट करने वाली महिला PSI पर कोर्ट सख्त, लगाया 1 लाख का जुर्माना Supaul News: बिहार के सुपौल में मानवता शर्मसार, 1 साल तक कमरे में बंद रही नाबालिग बच्ची; मां को बेचन... Supreme Court PIL: डिजिटल कंटेंट के लिए रेगुलेटरी सिस्टम की मांग, '₹370 की बिरयानी' विवाद पर सुप्रीम... CM Dr. Mohan Yadav in Seoni: सिवनी को मिली 494 करोड़ की सौगात, सीएम यादव ने बांटे कोदो-कुटकी बोनस Jaunpur News: दूल्हा आजाद बिंद हत्याकांड के एक लाख के इनामी आरोपी भोले राजभर ने किया सरेंडर Monsoon Update: 'अल नीनो' के खतरे पर पीएम मोदी सख्त, राज्यों को पानी बचाने और आपदा प्रबंधन के लिए कि... Delhi Green Drive Portal: दिल्ली को 'ग्रीन और क्लीन' बनाने की बड़ी पहल, CM रेखा गुप्ता ने किया पोर्टल...
देश

मांगों को लेकर दिल्ली का ‘महाघेरा’ करेंगे सैंकड़ों किसान, हाई अलर्ट पर पुलिस

अपनी मांगों को लेकर सैंकड़ों किसान आज नोएडा से दिल्ली की ओर कूच कर रहे हैं। नोएडा से चिल्ला बॉर्डर के रास्ते से प्रवेश कर यह किसान घाट पर प्रदर्शन करेंगे। हालांकि दिल्ली पुलिस भी हाई अलर्ट पर है। दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस वे पर सीआरपीएफ और दिल्ली पुलिस के जवान तैनात किए गए हैं।

पदयात्रा में शामिल किसान स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करने की मांग कर रहे हैं। साथ ही बिजली की कीमतों में हुई बढ़ोतरी वापस लेने, गन्ना किसानों के बकाये का भुगतान करने की मांग भी कर रहे हैं। फिलहाल किसानों का झुंड नोएडा 69 के पास है। वह न्यू अशोक नगर के पास चिल्ला बॉर्डर के रास्ते नोएडा से दिल्ली में प्रवेश करेंगे। प्रशासन उन्हे रोकने का प्रयास कर रहा है।

भारतीय किसान संगठन के अध्यक्ष पूरन सिंह ने शुक्रवार को कहा था कि कृषि मंत्रालय के अधिकारियों और किसानों के बीच बातचीत विफल होने के बाद हम सरकार को जगाने के लिए दिल्ली तक मार्च करेंगे। इससे पहले शुक्रवार को नोएडा पहुंचने पर किसानों ने जिले में कई जगहों पर विरोध-प्रदर्शन किया। आंदोलकारी किसान अपने खाने-पीने और अन्य जरुरत के सामानों का 20 दिन का इंतजाम कर के लाए हैं।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि भारतीय किसान संगठन के बैनर तले दिल्ली पहुंच रहे इन किसानों की मांगों को लेकर सरकार के प्रतिनिधि भी उनसे बातचीत कर रहे हैं। चार जिलों की पुलिस को हाई अलर्ट पर रखा गया है। बड़ी तादाद में एक्स्ट्रा फोर्स भी रात से ही दिल्ली की बॉर्डर के आसपास तैनात कर दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button