ब्रेकिंग
SIR Process in Karnataka: कर्नाटक में एसआईआर प्रक्रिया पर कांग्रेस के अंदर अंतर्कलह, मंत्रियों के अल... NEET UG Paper Leak Case: दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में नीट पेपर लीक मामले पर सुनवाई, 18 नवंबर को ... Cyclone Arnab Rapid Intensification: बंगाल की खाड़ी में खतरनाक रूप ले रहा चक्रवात 'अर्णब', वैज्ञानिक... Rajesh Khanna Case Supreme Court Verdict: अनीता आडवाणी को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजेश खन्ना के साथ ... Barmer Panchayat Election Controversy: नामांकन खारिज होने के बावजूद शख्स ने लड़ा चुनाव और बन गया सरप... Purnia News: अवैध संबंधों का विरोध करने पर पति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पूर्णिया में पत्नी औ... Gorakhpur Encounter News: महिला को बाइक से धक्का देकर मारने वाला बदमाश पुलिस मुठभेड़ में ढेर, गिरफ्त... Karwa Chauth 2026: अपनों से दूर भरतपुर के ‘अपना घर आश्रम’ में 212 मानसिक रूप से स्वस्थ महिलाएं रखेंग... Samastipur Viral Video: बिहार के समस्तीपुर में विवाहिता की मांग में जबरन सिंदूर भरने का वीडियो वायरल... Ghaziabad Crime News: गाजियाबाद में पत्नी ने जिम ट्रेनर प्रेमी के साथ मिलकर रची पति की हत्या की साजि...
देश

जैश-ए- मोहम्मद के दो सदस्य गिरफ्तार, कई अहम खुलासों की संभावना

जम्मूः  दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले में पुलिस ने छापेमारी की और जैश-ए-मोहम्मद के दो सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। दरअसल इससे पहले कठुआ में गिरफ्तार किए गए तीन आतंकवादियों से पूछताछ के बाद हासिल की गई जानकारियों के बाद ये गिरफ्तारियां हुई हैं। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार किए गए जैश-ए-मोहम्मद के सदस्यों में संबंधित ट्रक का मालिक भी शामिल है। पिछले बृहस्पतिवार को पंजाब से कश्मीर आ रहे इस ट्रक में आतंकी सवार थे और एके-श्रेणी के राइफल मिले थे।एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने पीटीआई-भाषा को बताया, ‘‘ हमने पुलवामा से जैश-ए-मोहम्मद के आतंकियों के दो समर्थकों को गिरफ्तार किया है। इसमें ट्रक मालिक सुहेल अहमद लाटू और बशीर अहमद लोन शामिल है।’उन्होंने बताया कि दोनों को रिमांड पर भेज दिया गया है। उन दोनों से जेईएम मॉड्यूल और उसकी गतिविधियों को बारे में पूछताछ की जा रही है।

अधिकारी ने बताया कि इस संबंध में और भी गिरफ्तारियां हो सकती है।अधिकारियों ने बताया कि पिछले बृहस्पतिवार जम्मू-कश्मीर राजमार्ग पर कार्डबोर्ड से भरे ट्रक को रोक कर उसकी तलाशी ली गई और ट्रक में यात्रा कर रहे तीन आतंकवादियों को गिरफ्तार किया गया था। इन लोगों के पास से एके -56 राइफलें, दो एके -47 राइफलें, छह मैगजीन और 180 राउंड गोलियों के साथ ही 11,000 रुपये नकद बरामद किए गए थे।

पुलिस ने विशिष्ट सूचनाओं के आधार पर लखनपुर में एक ट्रक (जेके 13 ई-2000) को उस समय पकड़ा जब वह पंजाब से कश्मीर घाटी जा रहा था।उन्होंने कहा कि सभी आतंकवादी कश्मीर घाटी के हैं। ट्रक गुलशनबाद, पुलवामा के सुहेल अहमद लाटू का है और जावेद अहमद डार नामक व्यक्ति उसे चला रहा था।पुलिस ने तीनों की पहचान पुलवामा के राजपोरा में रहनेवाले उबैद-उल-इस्लाम और सबील अहमद बाबा के रूप में की है। वहीं जहांगीर अहमद पारे बडगाम के चरार-ए-शरीफ का रहनेवाला है।

उन्होंने कहा कि तीनों पंजाब से कश्मीर घाटी में शांति भंग करने के लिए अवैध रूप से हथियार और गोला-बारूद ला रहे थे।अधिकारी ने बताया कि बशीर को यह हथियारों का जखीरा मिलने वाले थे। अब तक इस मामले में छह लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button