ब्रेकिंग
Uttarakhand Disaster Management Model: ब्रिक्स देशों ने मानी उत्तराखंड की धाक; आपदा प्रबंधन मॉडल की ... Akshay Kumar Charity: क्या अक्षय कुमार सिर्फ पैसा कमाने के लिए करते हैं फिल्में? एक्टर ने चैरिटी के ... Manav Suthar Test Debut: टेस्ट डेब्यू पर 6 विकेट लेकर रचा इतिहास; मानव सुथार ने 18 साल का सूखा किया ... Israel-Iran Conflict: मिडिल ईस्ट में फिर छिड़ा युद्ध का खतरा; क्या नेतन्याहू की जंग की जिद बन रही है ... Gold-Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट; जानें क्या है आज का नया भाव Environmental Impact of AI: एआई की बढ़ती मांग से बढ़ रहा जल संकट; 2027 तक हालात हो सकते हैं गंभीर Kalashtami Vrat 2026: कालाष्टमी पर काल भैरव देव की विशेष पूजा; जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व Banarasi Kachori Sabji Recipe: घर पर बनाएं बनारस का प्रसिद्ध नाश्ता; कचौड़ी-सब्जी बनाने की आसान विधि MP Rajya Sabha Election 2026: तीसरी सीट पर भाजपा का दांव; महेश केवट के नामांकन के बाद बढ़ी सियासी हलच... Earthquake in Northeast: भूटान के पास 5.7 तीव्रता का जोरदार भूकंप; सिक्किम और बंगाल तक महसूस किए गए ...
देश

तेज हवा की चपेट में आने से एयर इंडिया का विमान क्षतिग्रस्त, यात्री सुरक्षित

मुंबईः केरल में तिरुवंनतपुरम से 172 यात्रियों को लेकर कोच्चि जा रहा एयर इंडिया का एक विमान तेज हवा की चपेट में आने से ‘मामूली’ रूप से क्षतिग्रस्त हो गया, लेकिन उसे सुरक्षित उतार लिया गया। एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि शुक्रवार को हुई घटना में किसी भी यात्री या चालक दल के सदस्य के जख्मी होने की खबर नहीं है। उन्होंने बताया कि एयर इंडिया के सुरक्षा विभाग ने विस्तृत जांच की है।

PunjabKesari

अधिकारी ने बताया कि एयर इंडिया की दिल्ली-तिरुवंनतपुरम-कोच्चि उड़ान ए 1467 जब तिरुवनंतपुरम से कोच्चि जा रही थी तब यह तेज हवा की चपेट में आ गई। हालांकि कोई भी जख्मी नहीं हुआ।

ए321 विमान मामूली रूप से क्षतिग्रस्त हुआ है। विमान के उतरने के बाद इसका निरीक्षण किया गया। इस वजह से वापस जाने वाली उड़ान में करीब चार घंटे की देरी हो गई। मामले की जांच की जा रही है। इस बीच सूत्रों ने बताया कि 17 सितंबर को भी एयर इंडिया का एक विमान खराब मौसम में फंस गया था। विमान में 174 यात्री सवार थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button