ब्रेकिंग
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने जारी किया 10वीं-12वीं परीक्षा 2027 का शेड्यूल: जानें फॉर्म भरने और फीस ज... Sonari Police Station Case: पूनम अरोड़ा, सन्नी और सक्षम अरोड़ा के खिलाफ प्राथमिकी, व्हाट्सएप चैट और ... Singrauli Collector Initiative: एलन और आदित्य बिड़ला ग्रुप के सहयोग से छात्रों को मिलेगी सौगात, दूरद... Rahul Gandhi vs ECI: वोट चोरी के मुद्दे पर चुनाव आयोग जाने से रोके गए राहुल गांधी, पुलिस ने कई नेताओ... Prayagraj Poster Politics: दलित-पिछड़ा साथ चलेगा और फिर बनेगी योगी-मोदी की सरकार, चुनाव से पहले शहर ... Moradabad Police Action: आरोपी अरबाज खान गिरफ्तार और जेल भेजा गया, युवती को गांव के बाहर छोड़कर हुआ ... Allahabad HC Verdict: मां के साथ नहीं रहना चाहती थी बेटी, कोर्ट ने बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका को किया... Ruchi Vira on Yogi Adityanath: अखिलेश यादव के विकास कार्यों पर मांगे जाएंगे वोट, ओवैसी और संजय निषाद... Vikram Patna Crime Update: आपसी नोकझोंक के बाद सनसनीखेज वारदात, एफएसएल टीम ने घटनास्थल से जुटाए साक्... Nainital Ramnagar News: तेज रफ्तार कार का कहर, बाइक सवार को टक्कर मारने के बाद शोक में बैठे पांच लोग...
विदेश

सिख और बोहरा समुदाय से मिले PM मोदी, भावुक कश्मीरी पंडित ने हाथ चूमकर कहा- शुक्रिया

ह्यूस्टनः अमेरिका के ह्यूस्टन शहर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रविवार का कार्यक्रम काफी व्यस्त है। पीएम मोदी ने ह्यूस्टन शहर में सिख, बोहरा समुदाय और कश्मीरी पंडितों से मुलाकात की। सिख समुदाय के लोगों ने पीएम मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया और भारत के विकास में अपने योगदान का भरोसा दिया। सिख समुदाय ने पीएम मोदी द्वारा लिए फैसलों की सराहना की और एक ज्ञापन भी सौंपा। ज्ञापन में सिख समुदाय ने 1984 के सिख दंगों, दिल्ली एयरपोर्ट का नाम गुरु नानक देव के नाम पर करने, भारतीय संविधान के अनुच्छेद 25 और आनंद मैरिज एक्ट, वीजा एवं पासपोर्ट जैसे मुद्दों पर बोलने का अनुरोध किया। लोगों ने करतारपुर कॉरिडोर के लिए भी पीएम मोदी का धन्यवाद दिया। वहीं उन्होंने बोहरा समाज के लोगों से मुलाकात भी की

PMO India

✔@PMOIndia

The Dawoodi Bohra community felicitates PM @narendramodi in Houston. They recall PM Modi’s visit to Indore last year to attend a programme of their community as well as highlight PM Modi’s association with Syedna Sahib.

Embedded video

2,515 people are talking about this
भावुक हुए कश्मीरी पंडित

पीएम मोदी से मिलते हुए कश्मीरी पंडित भावुक हो गए। उन्होंने मोदी सरकार द्वारा जम्मू-कश्मीर के लिए उठाए गए कदमों की सराहना की और धन्यवाद दिया। कश्मीरी पंडितों से मुलाकात के दौरान डिलिगेशन के एक सदस्य ने पीएम मोदी के हाथ चूमते हुए कहा कि हम 7 लाख कश्मीरी पंडितों की ओर से आपका शुक्रिया अदा करते हैं। इस पर पीएम मोदी ने कहा कि आप लोगों ने जो कष्ट झेले वो भी कम नहीं हैं। मोदी से मुलाकात के दौरान कश्मीरी पंडितों से ‘नमस्ते शारदे देवी’ श्लोक का पाठ किया। पीएम मोदी भी काफी उत्साहित दिखाई दिए।

PMO India

✔@PMOIndia

Here is now the Sikh community in Houston welcomed PM @narendramodi.

The Prime Minister interacted with the members of the community, during which they congratulated PM Modi on some of the pathbreaking decisions taken by the Government of India.

Embedded video

3,355 people are talking about this

कश्मीरी पंडितों ने कहा अगेन नमो नम: , उन्होंने पीएम मोदी से कहा कि कश्मीर के लिए आपके सपने को पूरा करने के लिए हमारा समुदाय सरकार के साथ काम करेगा। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को अमेरिका के ह्यूस्टन में हाउडी मोदी मेगा शो में शामिल होंगे. ह्यूस्टन में एनआरजी फुटबॉल स्टेडियम में ‘हाउडी मोदी कार्यक्रम’ का आयोजन किया गया है. इस दौरान अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी मौजूद रहेंगे।

ANI

✔@ANI

United States: A delegation of Kashmiri Pandits meets and interacts with Prime Minister Narendra Modi. A member kisses PM Modi’s hands and says, “Thank you on behalf of 7 Lakh Kashmiri Pandits.”

Embedded video

4,380 people are talking about this

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button