ब्रेकिंग
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने जारी किया 10वीं-12वीं परीक्षा 2027 का शेड्यूल: जानें फॉर्म भरने और फीस ज... Sonari Police Station Case: पूनम अरोड़ा, सन्नी और सक्षम अरोड़ा के खिलाफ प्राथमिकी, व्हाट्सएप चैट और ... Singrauli Collector Initiative: एलन और आदित्य बिड़ला ग्रुप के सहयोग से छात्रों को मिलेगी सौगात, दूरद... Rahul Gandhi vs ECI: वोट चोरी के मुद्दे पर चुनाव आयोग जाने से रोके गए राहुल गांधी, पुलिस ने कई नेताओ... Prayagraj Poster Politics: दलित-पिछड़ा साथ चलेगा और फिर बनेगी योगी-मोदी की सरकार, चुनाव से पहले शहर ... Moradabad Police Action: आरोपी अरबाज खान गिरफ्तार और जेल भेजा गया, युवती को गांव के बाहर छोड़कर हुआ ... Allahabad HC Verdict: मां के साथ नहीं रहना चाहती थी बेटी, कोर्ट ने बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका को किया... Ruchi Vira on Yogi Adityanath: अखिलेश यादव के विकास कार्यों पर मांगे जाएंगे वोट, ओवैसी और संजय निषाद... Vikram Patna Crime Update: आपसी नोकझोंक के बाद सनसनीखेज वारदात, एफएसएल टीम ने घटनास्थल से जुटाए साक्... Nainital Ramnagar News: तेज रफ्तार कार का कहर, बाइक सवार को टक्कर मारने के बाद शोक में बैठे पांच लोग...
विदेश

अमेरिका: PM मोदी ने दौरे के पहले ही दिन ऊर्जा क्षेत्र में की बड़ी डील

ह्यूस्टनः भारत और अमेरिकी कंपनीयों के बीच उर्जा के क्षेत्र में रविवार को एक समझौता हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस समझौते पर हस्ताक्षर के दौरान मौजूद थे। उन्होंने ट्वीट कर बताया कि टेलुरियन और पेट्रोनेट एलएनजी के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए जाने का गवाह बना। भारतीय पेट्रोलियम कंपनी पेट्रोनेट ने यहां अमेरिका की प्राकृतिक गैस (एलएनजी) कंपनी टेलुरियन से 50 लाख टन एलएनजी प्रति वर्ष आयात करने के समझौते पर हस्ताक्षर किए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को 7 दिन के दौरे पर अमेरिका पहुचें। उनके यहां पहुंचने के बाद विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने ट्वीट कर बताया कि मोदी ने ऊर्जा क्षेत्र के शीर्ष मुख्य कार्यकारी अधिकारीयों के साथ सार्थक मुलकात की है।

मोदी ने हूस्टन में ऊर्जा क्षेत्र की कंपनियों के शीर्ष अधिकारीयों के साथ सार्थक बातचीत की है। उन्होंने ऊर्जा सुरक्षा और दोनों देशों में आपसी निवेश के मौकों को बढ़ावा देने के लिए साथ में काम करने के मुद्दे पर भी बातचीत की है। मोदी के शनिवार को यहां पहुंचने पर भव्य स्वागत हुआ। इस मौके पर प्रमुख ऊर्जा क्षेत्र की कंपनियों जैसे बीपी, एक्सॉन मोबिल, स्क्लूमबरजर, बेकर ह्यूजेस, विंमर इंटरनेशनल, चेनियर एनर्जी, डोमिनियन एनर्जी, आईएचएस माकिर्ट और एमर्सन इलेक्ट्रिक कंपनी के शीर्ष प्रतिनिधि और मुख्य कार्यकारी अधिकारी मौजूद थे। इसके अलावा भारत में अमेरिका के राजदूत केन जस्टर भी इस मौके पर मौजूद थे।

मोदी के साथ विदेश मंत्री डॉ. एस. जशंकर, विदेश सचिव अजय गोखले और अमेरिका में भारत के राजदूत हर्षवर्धन श्रृंगला भी यहां आए हैं। मोदी ने अपने पहले ट्वीट में कहा, ‘‘यहां ह्यूस्टन में एक चमकदार दोपहर है। इस गतिशील और ऊर्जावान शहर में कार्यक्रमों की एक विस्तृत श्रृंखला की प्रतीक्षा कर रहा हूं। गौरतलब है कि मोदी ने भारत में ऊर्जा क्षेत्र में प्राकृतिक गैस के भंडार को आने वाले वर्षों में15 प्रतिशत तक ले जाने का लक्ष्य तय किया है जो वर्तमान में लगभग 6.5 फीसदी है। मई 2019 में दूसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी की यह पहली अमेरिका यात्रा है। उल्लेखनीय है कि भारत पहले एलएनजी के लिए केवल कतर पर निर्भर था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button