ब्रेकिंग
ससुर की हत्या कर बहू ने रची जिंदा जलाने की साजिश, 'सीक्रेट' छिपाने के लिए पार की हैवानियत की हदें अमजद खान मर्डर केस: रमजान में गला रेतकर की थी हत्या, अब पूरे परिवार को मिली उम्रकैद की सजा। दिल्ली मर्डर केस: मासूम बेटे का कत्ल कर पिता ने लिया पत्नी से बदला, आरोपी वाजिद ने पुलिस के सामने कब... Punjab के व्यक्ति पर जम्मू-कश्मीर में कार्रवाई, NDPS के तहत FIR दर्ज AAP vs Opposition: सरकारी स्कूलों में आम आदमी पार्टी की इस कार्रवाई पर हंगामा, शिक्षा व्यवस्था पर उठ... Jalandhar School Bomb Threat: जालंधर के 4 और बड़े स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही मचा... Ludhiana Crime: पुलिस को मिली बड़ी सफलता, गिरोह के 2 सदस्य हत्थे चढ़े; चोरी की वारदातों पर लगेगा अंक... Punjab Road Block: जालंधर से लुधियाना की ओर जाने वाले यात्री परेशान, लंबा ट्रैफिक जाम देख प्रशासन के... Punjab Teachers Protest: शिक्षा विभाग के नए आदेशों ने बढ़ाया तनाव, पंजाब के सरकारी स्कूलों में शिक्षक... Punjab Police Inspector Killed: पंजाब में भीषण सड़क दुर्घटना, ड्यूटी से लौट रहे पुलिस इंस्पेक्टर की ...
देश

शिखर सम्मेलनः मोदी-शी मुलाकात के लिए तटीय मंदिर पर होगी विश्वस्तरीय सजावट

तमिलनाडुः प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग के बीच अगले महीने होने वाले शिखर सम्मेलन के लिए यहां के तट पर स्थित ऐतिहासिक शिव मंदिर और पांच रथों की विश्वस्तरीय प्रकाश व्यवस्था से सजावट की जाएगी ताकि वे जीवंत हो उठें। साथ ही यहां पेड़-पौधे और आसपास के स्थानों को भी सुंदर बनाया जाएगा। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि ऐतिहासिक स्थल पर बेहतर प्रकाश व्यवस्था और साज-सजावट से शीर्ष नेताओं के लिए फोटो खिंचवाने का शानदार अवसर होगा। प्रकाश व्यवस्था अस्थायी हो सकती है।

अधिकारियों के एक दल ने कुछ दिनों पहले इस स्थान का दौरा किया था ताकि प्रकाश व्यवस्था करने, नये पत्थर से ‘फ्लोर’ बनाने और स्थान को सुंदर बनाने जैसे कार्यों को पूरा किया जा सके। दल में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) विभाग के अधिकारी और सलाहकार भी शामिल थे। उन्होंने ऐतिहासिक स्थल पर नेताओं के दौरे के लिए अस्थायी यात्रा विवरण भी तैयार किया है।

यात्रा विवरण के मुताबिक दोनों नेता तटीय मंदिर की परिक्रमा करेंगे, प्रदक्षिणा करेंगे और फोटो खिंचवाने के लिए नजदीक के स्थान तक जाएंगे। इसी तरह वे समुद्र तट के किनारे बालू पर पैदल चलेंगे। दोनों नेता एक बेंच पर भी बैठ सकते हैं।

एएसआई के मुताबिक समुद्र तट के किनारे स्थित मंदिर भगवान शिव का है जिसे पल्लव राजाशिमा (नरसिंह द्वितीय) ने 700 – 728 ई. में बनवाया था। इस ऐतिहासिक स्थल को विश्व विरासत का दर्जा हासिल है और यह सातवीं सदी में बना था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button