ब्रेकिंग
Medical Fraud: सात्विक के खून की रिपोर्ट में गड़बड़ी का आरोप, कोर्ट के दखल के बाद पुलिस ने की कार्रव... Uttarakhand Murder Case: वनंतरा रिसॉर्ट कांड के दोषियों को सजा के खिलाफ दिल्ली में प्रदर्शन, अंकिता ... Madhya Pradesh Navratri: अन्न-जल त्यागकर मौन व्रत और शरीर पर जवारे बोए, रीवा के भक्त की अद्भुत भक्ति... Barwani News: बड़वानी के प्रसिद्ध मां मोटी माता मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़, 200 साल पुरानी स्वयं... Legal Notice: दशहरे पर रावण दहन की परंपरा पर उठे सवाल, क्या अश्विन शुक्ल पक्ष की दशमी को हुआ था वध? Digvijay Singh Padayatra: 20 अक्टूबर से उज्जैन से शुरू होगी 'सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा', अयोध्या त... Damoh Dog Bite News: दमोह में पागल कुत्तों का आतंक, एक ही वार्ड में डेढ़ दर्जन से अधिक लोगों को बनाय... Shivpuri News: कंकाल की प्रतिमा और अजब रहस्यों से जुड़ा बलारी माता मंदिर, नवरात्रि में उमड़ती है भार... Jagdalpur Adawal School: दिव्यांग छात्रों ने किया चक्काजाम और प्रदर्शन, समाज कल्याण विभाग के आश्वासन... PMGSY Plastic Roads: कोरबा में प्लास्टिक कचरे से डामर की सड़कें बनाने की तैयारी, स्वसहायता समूहों को...
विदेश

36 घंटे में आज दूसरी बार ट्रंप से फिर मिलेंगे PM मोदी, ग्लोबल गोलकीपर अवार्ड से होंगे सम्मानित

न्यूयॉर्कः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मंगलवार को एक बार फिर से मुलाकात करेंगे। 36 घंटे में मोदी-ट्रंप की यह दूसरी मुलाकात होगी। दोनों नेता द्विपक्षीय बातचीत करेंगे। इस दौरान पीएम मोदी संयुक्त राष्ट्र में गांधी सोलर पार्क का उद्घाटन करेंगे। भारत ने अपने खर्चे पर यूएन मुख्यालय में सोलर प्लेट्स लगवाया है। वहीं आज पीएम मोदी को ग्लोबल गोलकीपर अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान पीएम मोदी को बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन देगा।

पीएम मोदी अमेरिकी समय के मुताबिक दोपहर 12:15 (भारतीय समयानुसार रात 9.45) पर ट्रंप से मुलाकात करेंगे। इस मुलाकात के दौरान पीएम मोदी पाकिस्तान आतंकवाद पर फिर से अपना कठोर रुख दुनिया के सामने रखेंगे। साथ ही पीएम मोदी कश्मीर पर भी चर्चा कर सकते हैं। दरअसल ट्रंप ने सोमवार इमरान से मुलाकात के दौरान कहा था कि अगर भारत और पाकिस्तान चाहे तो वे कश्मीर पर मध्यस्थता को तैयार हैं।

माना जा रहा है कि मोदी एक बार फिर से भारत का रुख स्पष्ट करेंगे, हालांकि पीएम मोदी पहले भी कह चुके हैं कि कश्मीर पर किसी तीसरे की दखल मंजूर नहीं है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button