ब्रेकिंग
Medical Fraud: सात्विक के खून की रिपोर्ट में गड़बड़ी का आरोप, कोर्ट के दखल के बाद पुलिस ने की कार्रव... Uttarakhand Murder Case: वनंतरा रिसॉर्ट कांड के दोषियों को सजा के खिलाफ दिल्ली में प्रदर्शन, अंकिता ... Madhya Pradesh Navratri: अन्न-जल त्यागकर मौन व्रत और शरीर पर जवारे बोए, रीवा के भक्त की अद्भुत भक्ति... Barwani News: बड़वानी के प्रसिद्ध मां मोटी माता मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़, 200 साल पुरानी स्वयं... Legal Notice: दशहरे पर रावण दहन की परंपरा पर उठे सवाल, क्या अश्विन शुक्ल पक्ष की दशमी को हुआ था वध? Digvijay Singh Padayatra: 20 अक्टूबर से उज्जैन से शुरू होगी 'सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा', अयोध्या त... Damoh Dog Bite News: दमोह में पागल कुत्तों का आतंक, एक ही वार्ड में डेढ़ दर्जन से अधिक लोगों को बनाय... Shivpuri News: कंकाल की प्रतिमा और अजब रहस्यों से जुड़ा बलारी माता मंदिर, नवरात्रि में उमड़ती है भार... Jagdalpur Adawal School: दिव्यांग छात्रों ने किया चक्काजाम और प्रदर्शन, समाज कल्याण विभाग के आश्वासन... PMGSY Plastic Roads: कोरबा में प्लास्टिक कचरे से डामर की सड़कें बनाने की तैयारी, स्वसहायता समूहों को...
देश

आज हो सकता है शिवसेना-भाजपा गठबंधन का एेलान

मुंबईः महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए सत्तारूढ़ भाजपा-शिवसेना के मध्य सीट बंटवारे को लेकर आज एेलान हो सकता है। इससे पहले शिवसेना नेता संजय राउत ने सोमवार को कहा कि दोनों दलों में एक फॉर्मूले पर काम लगभग पूरा हो चुका है और “अगले 24 घंटे” अहम हैं। महाराष्ट्र में 21 अक्टूबर को मतदान होना है और 24 अक्टूबर को नतीजे घोषित किए जाएंगे।

इससे पहले सोमवार को ही मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस ने कहा कि “सही समय” पर सीट बंटवारे को लेकर हुए समझौते की आधिकारिक घोषणा की जाएगी। फड़णवीस ने गठबंधन को लेकर प्रतिक्रिया मांगे जाने पर कहा, “मैं भी शिवसेना के साथ गठबंधन करने के लेकर समान रूप से चिंतित हूं। हालांकि आधिकारिक घोषणा सही समय पर की जाएगी।”

राउत ने एक स्थानीय समाचार चैनल से कहा कि भाजपा और उनकी पार्टी के बीच गठबंधन को लेकर अगले 24 घंटे अहम हैं। उन्होंने कहा, “सीट-बंटवारे को लेकर फॉर्मूले पर काम लगभग पूरा हो चुका है। यह अंतिम चरण में है। सेना अपनी जबान की पक्की है। शिवसेना अपने वादे की पक्की है। जब लोकसभा चुनाव होने थे (इस साल अप्रैल-मई में), सीट-बंटवारे के लिए कुछ व्यवस्था को अंतिम रूप दिया गया था।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button