ब्रेकिंग
Medical Fraud: सात्विक के खून की रिपोर्ट में गड़बड़ी का आरोप, कोर्ट के दखल के बाद पुलिस ने की कार्रव... Uttarakhand Murder Case: वनंतरा रिसॉर्ट कांड के दोषियों को सजा के खिलाफ दिल्ली में प्रदर्शन, अंकिता ... Madhya Pradesh Navratri: अन्न-जल त्यागकर मौन व्रत और शरीर पर जवारे बोए, रीवा के भक्त की अद्भुत भक्ति... Barwani News: बड़वानी के प्रसिद्ध मां मोटी माता मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़, 200 साल पुरानी स्वयं... Legal Notice: दशहरे पर रावण दहन की परंपरा पर उठे सवाल, क्या अश्विन शुक्ल पक्ष की दशमी को हुआ था वध? Digvijay Singh Padayatra: 20 अक्टूबर से उज्जैन से शुरू होगी 'सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा', अयोध्या त... Damoh Dog Bite News: दमोह में पागल कुत्तों का आतंक, एक ही वार्ड में डेढ़ दर्जन से अधिक लोगों को बनाय... Shivpuri News: कंकाल की प्रतिमा और अजब रहस्यों से जुड़ा बलारी माता मंदिर, नवरात्रि में उमड़ती है भार... Jagdalpur Adawal School: दिव्यांग छात्रों ने किया चक्काजाम और प्रदर्शन, समाज कल्याण विभाग के आश्वासन... PMGSY Plastic Roads: कोरबा में प्लास्टिक कचरे से डामर की सड़कें बनाने की तैयारी, स्वसहायता समूहों को...
देश

Asaduddin Owaisi in Ranchi: समर्थकों से नाराज ओवैसी कमरे में बंद, कार्यक्रम स्‍थल पर अफरातफरी

रांची। अपने तल्ख बयानों से विवादों में रहने वाले एआइएमआइएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी मंगलवार को झारखंड की राजधानी रांची में हैं। वे यहां एक होटल में प्रेस कांफ्रेंस कर रहे हैं। इस बीच उनके कार्यक्रम को लेकर अफरातफरी का माहौल बन गया है। ओवैसी के समर्थकों के हुजूम ने कार्यक्रम स्‍थल पर कब्‍जा जमा लिया है। चारों तरफ अव्यवस्था का माहौल और समर्थकों के रवैये से नाराज असदुद्दीन ओवैसी ने खुद को कमरे में बंद कर लिया है।

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद-उल मुस्लिमीन (एआइएमआइएम) झारखंड विधानसभा चुनाव में अपनी जमीन तलाश रहा है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद असदुद्दीन ओवैसी इसी सिलसिले में सोमवार को रांची पहुंचे। यहां मंगलवार को वह कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। संगठन को विस्तार देने के लिए वह यहां राज्य डेलिगेट्स के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद अधिवक्ताओं और मुस्लिमों, दलितों व आदिवासियों के विभिन्न सामाजिक संगठनों के लोगों से मुलाकात करेंगे। दोपहर में वह बरियातू पहाड़ी मैदान में आमसभा को संबोधित करेंगे।

सोमवार रात रांची पहुंचने पर बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर एआएएमआइएम के कार्यकर्ताओं ने फूलमाला व गुलदस्ता से उनका स्वागत किया। इस मौके पर मजलिस इत्तेहादुल मुस्लिमिन के राज्य अध्यक्ष हब्बान मल्लिक व एक्जीक्यूटिव सदस्य मोहम्मद शाहिद समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे। इस दौरान ओवैसी से हाथ मिलाने को लेकर भीड़ थोड़ी देर के लिए बेकाबू हो गई। भीड़ को नियंत्रित करने में पुलिस प्रशासन को काफी मशक्कत करनी पड़ी। अनियंत्रित भीड़ को देखते हुए असदुद्दीन ओवैसी कार में सवार हुए और निकल पड़े।

मो. शाहिद ने बताया कि अल्पसंख्यकों, दलितों, आदिवासियों, पिछड़ों, वंचितों व गरीबों के अधिकार के लिए मजलिस के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी झारखंड में पहली बार आए हैं। इससे पूर्व मजलिस के राष्ट्रीय प्रवक्ता असीम वकार सोमवार की दोपहर सेवा विमान से रांची पहुंच चुके हैं। मंगलवार को वह मीडिया प्रतिनिधियों से बातचीत करेंगे। उसके बाद मजलिस डेलीगेट के साथ वे बैठक करेंगे। फिर बरियातू पहाड़ी मैदान में आम सभा को संबोधित करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button