ब्रेकिंग
Medical Fraud: सात्विक के खून की रिपोर्ट में गड़बड़ी का आरोप, कोर्ट के दखल के बाद पुलिस ने की कार्रव... Uttarakhand Murder Case: वनंतरा रिसॉर्ट कांड के दोषियों को सजा के खिलाफ दिल्ली में प्रदर्शन, अंकिता ... Madhya Pradesh Navratri: अन्न-जल त्यागकर मौन व्रत और शरीर पर जवारे बोए, रीवा के भक्त की अद्भुत भक्ति... Barwani News: बड़वानी के प्रसिद्ध मां मोटी माता मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़, 200 साल पुरानी स्वयं... Legal Notice: दशहरे पर रावण दहन की परंपरा पर उठे सवाल, क्या अश्विन शुक्ल पक्ष की दशमी को हुआ था वध? Digvijay Singh Padayatra: 20 अक्टूबर से उज्जैन से शुरू होगी 'सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा', अयोध्या त... Damoh Dog Bite News: दमोह में पागल कुत्तों का आतंक, एक ही वार्ड में डेढ़ दर्जन से अधिक लोगों को बनाय... Shivpuri News: कंकाल की प्रतिमा और अजब रहस्यों से जुड़ा बलारी माता मंदिर, नवरात्रि में उमड़ती है भार... Jagdalpur Adawal School: दिव्यांग छात्रों ने किया चक्काजाम और प्रदर्शन, समाज कल्याण विभाग के आश्वासन... PMGSY Plastic Roads: कोरबा में प्लास्टिक कचरे से डामर की सड़कें बनाने की तैयारी, स्वसहायता समूहों को...
देश

त्यौहारों पर आतंकी साया: 60 से ज्यादा आतंकी घुसे, अलर्ट पर सेना

नई दिल्ली/बिलावर: इस हफ्ते आतंकी घुसपैठ की बड़ी साजिश का अलर्ट मिला है। आगामी त्यौहारों पर आतंकी हमलों का खतरा बढ़ गया है। पिछले 2 महीने में देश के अलग-अलग हिस्सों में 60 से ज्यादा आतंकियों ने घुसपैठ की है। वहीं जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में आतंकियों की एक नापाक साजिश को बी.एस.एफ. जवानों ने नाकाम कर दिया है। बिलावर के गांव टेड में खलील अहमद नामक व्यक्ति के घर से 40 किलो आर.डी.एक्स बरामद किया गया है।

आर्मी के लै. कर्नल ने बताया कि उन्हें पुख्ता जानकारी मिली थी, जिसके आधार पर उन्होंने रविवार रात लगभग 11.30 बजे एक घर की घेराबंदी कर ली थी। घर का मालिक घर में न होने की वजह से उन्होंने सुबह होने का इंतजार किया। सुबह होते ही घर में सर्च ऑप्रेशन शुरू कर दिया गया। घर से उन्हें लगभग 40 किलो गन पाऊडर मिला। सेना ने इस आर.डी.एक्स. का सैंपल जांच के लिए भेज दिया है।

हिजबुल मुजाहिद्दीन के 3 आतंकी गिरफ्तार
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में भाजपा और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के नेताओं की हत्या सहित 4 आतंकी वारदातों में शामिल हिजबुल मुजाहिद्दीन के 3 आतंकियों को गिरफ्तार किया गया है। जम्मू संभाग के पुलिस महानिरीक्षक मुकेश सिंह ने बताया कि आरोपियों की पहचान निसार अहमद शेख, निशाद अहमद और आजाद हुसैन के रूप में की गई है। ये तीनों किश्तवाड़ के रहने वाले हैं। पुलिस अधिकारी ने बताया कि शेख और हुसैन के घरों से कुछ पिस्तौलें बरामद की गईं। इसके अलावा एक राइफल और कुछ कारतूस भी बरामद किए गए हैं। इन आतंकियों ने भाजपा नेता अनिल परिहार और उनके भाई अजित परिहार की किश्तवाड़ में 1 नवम्बर, 2018 को गोली मार कर हत्या कर दी थी।

एक अन्य घटना में आतंकियों ने उपायुक्त के सुरक्षा गार्ड दलीप कुमार से 8 मार्च को सरकारी राइफल छीन ली थी। इसी तरह एक और आतंकी घटना में आतंकियों ने 9 अप्रैल को राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के कार्यकर्त्ता चंद्रकांत शर्मा और उनके पी.एस.ओ. की हत्या कर दी तथा मौके से फरार हो गए थे। आतंकवादी सुरक्षा कर्मी की सरकारी राइफल भी लेकर भाग गए थे। हाल ही में 13 सितम्बर को पी.डी.पी. जिला अध्यक्ष शेख नासिर हुसैन के गौरियां गांव स्थित घर में आतंकवादी घुस गए और पी.एस.ओ. की सरकारी राइफल लेकर भाग गए थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button