ब्रेकिंग
आदरणीय प्रधानमंत्री महोदय,शिक्षा मंत्री महोदय और तमाम राज्यों के सीएम साहब के नाम खुला पत्र सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: कर्नाटक में UAPA मामलों की रोजाना सुनवाई के लिए बनेगा अलग स्पेशल कोर्ट जस्टिस यशवंत वर्मा मामले में बड़ी कार्रवाई, राज्यसभा में पेश की गई 3 सदस्यीय जांच समिति की रिपोर्ट देहरादून-मसूरी मार्ग पर सड़क चौड़ीकरण के दौरान भीषण भूस्खलन, सड़क पर गिरा भारी मलबा जालंधर के अवतार नगर में सनसनीखेज डबल मर्डर, कलयुगी युवक ने अपनी पत्नी और पिता की हत्या कर मचाया हड़क... 'जंतर-मंतर सीजन-2' का जल्द होगा आगाज: CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा ऐलान, हॉल न मिलने पर भाजपा पर ... नोएडा में 'स्पेशल 26' स्टाइल में 29 लाख की भीषण लूट, फर्जी GST अधिकारी और पुलिसकर्मी बनकर 5 शातिर गि... बिहार में शराबबंदी लागू होने के एक दशक बाद फिर छिड़ी बहस, NCAER रिपोर्ट के बाद जीतन राम मांझी का बड़... जालोर में गोमाता के प्रति अनूठी आस्था, 'राधा' गाय पहनती है 10 किलो चांदी के गहने, बन रहा 1 करोड़ का ... ग्रेटर नोएडा में भारी बारिश से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट में जलभराव, अखिलेश यादव ने सरकार पर कसा तंज
देश

पवार बोले- शुक्रवार को होऊंगा ED के सामने पेश, पर दिल्ली तख्त के सामने झुकेंगे नहीं

मुंबई: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) अध्यक्ष शरद पवार ने मंगलवार को कहा कि वह प्रवर्तन निदेशालय द्वारा उनके खिलाफ दर्ज धनशोधन के मामले के सिलसिले में 27 सितंबर को एजेंसी के दफ्तर जाएंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि वे दिल्ली के तख्त के सामने नहीं झुकेंगे। पवार ने यहां संवाददाताओं से बातचीत में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की कार्रवाई के समय पर भी सवाल उठाया। ईडी ने 21 अक्टूबर को होने वाले महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से कुछ दिन पहले ही यह कार्रवाई की है।

राकांपा अध्यक्ष ने कहा कि वह 27 सितंबर को दोपहर 2 बजे ईडी दफ्तर जाएंगे और महाराष्ट्र राज्य सहकारी बैंक घोटाले के सिलसिले में जो भी जानकारी उनके पास होगी, एजेंसी को देंगे। पवार ने कहा कि मैं विधानसभा चुनाव के प्रचार के लिए अधिकतर मुंबई से बाहर रहूंगा। एजेंसी के अधिकारियों को यह नहीं समझना चाहिए कि मैं उपलब्ध नहीं हूं। मैं उनके पास जाऊंगा और जो भी जानकारी वे चाहते हैं, उन्हें दूंगा। उन्होंने कहा कि वह भारत के संविधान में भरोसा रखते हैं।

पवार ने कहा कि महाराष्ट्र, छत्रपति शिवाजी महाराज के विचारों पर चलता है। हमें दिल्ली तख्त के सामने झुकना नहीं आता। ईडी ने बंबई हाईकोर्ट के निर्देशों पर बैंक घोटाले के सिलसिले में पवार, उनके भतीजे अजीत पवार तथा 70 अन्य के खिलाफ धनशोधन का मामला दर्ज किया है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि ईडी ने हाईकोर्ट के निर्देश पर मामला दर्ज किया है। उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि ईडी की कार्रवाई के पीछे राजनीतिक मकसद की बात करना और इसे राजनीतिक दुश्मनी बताना गलत होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button