ब्रेकिंग
कमजोर मॉनसून से भाखड़ा डैम का जलस्तर गिरा, BBMB ने 3 राज्यों को जारी किया अलर्ट लुधियाना के पक्खोवाल रोड पर हथियार के बल पर लूटपाट, वैगनआर से रास्ता रोककर छीनी सोने की अंगूठी लुधियाना में मेडिकल स्टोर पर बड़ा छापा: 49 हजार प्रतिबंधित नशीली गोलियों के साथ संचालक पवन गिरफ्तार लुधियाना में बैंक ऑफ बड़ौदा के ATM का शटर तोड़कर नकदी चोरी का प्रयास: मशीन में की भारी तोड़फोड़, 2 न... पंजाब में थमी मॉनसून की रफ्तार: 9 जिलों में हल्की बारिश के आसार, फिरोजपुर में पारा 37°C पार; जानें म... पंजाब में BJP-SAD गठबंधन की चर्चाओं पर ब्रेक: कार्यकर्ताओं के विरोध के बाद सभी सीटों पर चुनाव लड़ने ... लुधियाना नगर निगम FNCC चुनाव में बड़ा बदलाव: हाथ खड़े करवाकर नहीं होगा मतदान, आज सिर्फ नामांकन; विधा... जालंधर में 70 वर्षीय बुजुर्ग की पत्थरों से कुचलकर हत्या: मकसूदां पुलिस ने 10 घंटे में आरोपी को दबोचा... अमृतसर व जालंधर से चलने वाली 14 प्रमुख ट्रेनों के रूट में बदलाव; ढंडारी कलां स्टेशन पर 31 दिसंबर तक ... लुधियाना में 15 वर्षीय नाबालिग को बंधक बनाकर दुष्कर्म: जागीरपुर के मकान में दिया वारदात को अंजाम, पॉ...
देश

PM मोदी को ‘फादर ऑफ इंडिया’ कहने पर भड़के ओवैसी, कहा- जाहिल है ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तुलना ‘फादर ऑफ इंडिया’ करने पर देश की राजनीति गरमा गई है। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने इसका विरोध करते हुए ट्रंप को जाहिल तक बता डाला।

ओवैसी ने कहा कि नरेंद्र मोदी दूर-दूर तक फादर ऑफ इंडिया नहीं हैं। उन्होंने ड्रॉनल्ड ट्रंप को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि वह एक जाहिल आदमी हैं और पढ़े-लिखे ज्यादा नहीं हैं। उन्हे महात्मा गांधी जी के बारे में नहीं पता  अगर ट्रंप को मालूम होता तो इस तरह की जुमलेबाजी नहीं करते। AIMIM चीफ ने कहा कि महात्‍मा गांधी को राष्ट्रपिता का खिताब इसलिए मिला, क्योंकि उन्होंने यह हासिल की थी। लोगों ने उनकी कुर्बानी को देखकर उन्हें यह उपाधि दी थी। इस तरह के खिताब दिए नहीं जाते, हासिल किए जाते हैं। पंडित नेहरू और सरदार पटेल ये हिंदुस्तान की सियासत के कद्दावर शख्सियतें थीं, उनको भी कभी फादर ऑफ नेशन नहीं कहा गया।

ओवैसी ने पीएम मोदी की ट्रंप से दोस्ती पर चुटकी लेते हुए कहा कि कहीं ऐसा न हो जाए कि भारत को प्रधानमंत्री मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति के बीच की दोस्ती महंगी पड़ जाए। उन्होंने कहा कि एक तरफ अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप पीएम मोदी से हाथ मिलाते हैं और दूसरी तरफ ट्रंप पाकिस्तान और इमरान खान की प्रशंसा करते हैं।

बता दें कि ट्रंप ने मंगलवार को न्यूयॉर्क में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि अगर मैं पहले के भारत को याद करूं तो वहां पर लोग अक्सर लड़ते रहते थे, लेकिन नरेंद्र मोदी ने सभी को एक साथ लाने का काम किया है। उन्होंने सभी को एक पिता की तरह साथ लाने का काम किया है, शायद वो ‘फादर ऑफ इंडिया’ हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button