ब्रेकिंग
Aman Arora on Ram Mandir Donation: अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी मामले पर गरमाई सियासत, आप नेता अमन अर... Farooq Abdullah on Article 370: फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान, सुप्रीम कोर्ट का फैसला गैर-कानूनी— जम्... AISA Leader Neha Bora Delhi High Court: छात्र नेता नेहा बोरा ने दिल्ली हाई कोर्ट में दी पुलिस नोटिस ... Alwar Love Story Murder: अलवर में लिव-इन में रह रही 5 महीने की प्रेग्नेंट प्रेमिका की पीट-पीटकर हत्य... Darjeeling Black Deer Sighting: पश्चिम बंगाल के डाउ हिल जंगलों में दिखा दुर्लभ काला हिरण, पर्यटकों औ... Noida EWS LIG Flats: नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना क्षेत्र में सस्ते घर पाने का मौका, बिल्डरों को रखन... Bagaha Kidnapping Case: बिहार के बगहा में 9 साल के बच्चे का अपहरण और 20 लाख की फिरौती मांगने वाले 4 ... IGI Airport Gold Smuggling: दिल्ली एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग की बड़ी कार्रवाई, 4.03 करोड़ का सोना जब्त Tiger Shroff Car Firing: मुंबई में अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग, राजस्थान के कोटा... Manipur Violence News: इंफाल में सीएम आवास के बाहर प्रदर्शनकारियों ने रखा शव, भीड़ को हटाने के लिए प...
विदेश

अंग्रेजी चैनल के लिए इमरान ने तुर्की-मलेशिया साथ मिलाया हाथ, सोशल मीडिया उड़ा रहा मजाक

न्यूयार्क/इस्लामाबादः कश्मीर के मसले पर दुनिया भर में दुहाई दे पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान ने अब तुर्की और मलेशिया तीनों मिलकर एक अंग्रेजी चैनल की शुरु करने की घोषण की है। इमरान का कहना है कि इस चैनल के जरिए दुनिया में फैले ‘इस्लामोफोबिया’ के द्वारा उठ रही चुनौतियों का सामना किया जाएगा व दुनिया को इस्लाम का पाठ पढ़ाया जाएगा।

PunjabKesari

इमरान खान ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी देते हुए इसे एक नई शुरुआत बताया। इमरान खान की इस घोषणा के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने उनको ट्रोल करना शुरू कर दिया है। अमेरिका में संयुक्त राष्ट्र महासभा में हिस्सा लेने पहुंचे पाकिस्तानी पीएम ने बुधवार को दो ट्वीट किए और इस बात की जानकारी दी। इमरान खान ने लिखा कि उन्होंने आज तुर्की के राष्ट्रपति और मलेशिया के प्रधानमंत्री से मुलाकात की थी। इमरान खान ने कहा कि इसके जरिए मुसलमानों के नाम पर जो गलतफहमियां फैलाई गई हैं उन्हें सुधारा जाएगा, ईशनिंदा के मुद्दे से निपटा जाएगा।

इस चैनल पर इस्लाम का इतिहास समझाया जाएगा और लोगों को इसके बारे में बताया जाएगा। अब मुसलमानों को मीडिया में एक सही स्पेस दिया जाएगा। बता दें कि इमरान खान का ये बयान तब आ रहा है जब उन्होंने खुद ही इस बात को कबूल किया है कि पाकिस्तानी सेना, ISI आतंकियों को ट्रेनिंग देती रही है। ऐसे में अगर पाकिस्तान की सरकार ही इस्लाम का गलत इस्तेमाल करने में सबसे आगे रही हो, तो इस तरह का एक चैनल शुरू करना हास्यास्पद लगता है, जिसकी आलोचना सोशल मीडिया पर भी हो रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button