ब्रेकिंग
Dhamanheri Youth Death in UK: बेहतर भविष्य के सपने लेकर इंग्लैंड गए 20 वर्षीय कंवलजीत की अचानक मौत Rewari Food Poisoning News: रेवाड़ी में कन्या पूजन का प्रसाद खाने से तीन बच्चियों की तबीयत बिगड़ी, द... Kurukshetra Police Encounter: कुरुक्षेत्र में पुलिस और नशा तस्करों के बीच जबरदस्त मुठभेड़, 40 लाख का... Tiger Shroff Firing Case: मात्र 34 हजार रुपए में ली गई थी टाइगर की सुपारी, कोटा से गिरफ्तार हुए तीनो... Haryana Police Transfer: हरियाणा में पुलिस विभाग का बड़ा फेरबदल, 28 IPS-HPS अधिकारियों के तबादले Neeraj Kumar Health Update: JDU MLC उम्मीदवार नीरज कुमार को पड़ा दिल का दौरा, पटना के मेदांता अस्पता... Jharkhand Drugs Syndicate: झारखंड में NCB का बड़ा एक्शन, रांची और जमशेदपुर से मास्टरमाइंड जिम्मी समे... Tiger Shroff Firing Case Update: टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में कोटा से तीनों आरोपी गिरफ्तार, फुटबॉल ... Stock Market Holiday Today: विजयादशमी पर आज बंद रहेगा शेयर बाजार, जानें कब होगी नॉर्मल ट्रेडिंग और क... Karnataka Crime News: कर्नाटक के विजयपुरा में अवैध संबंध के चक्कर में रची गई खौफनाक साजिश, पत्नी ने ...
देश

डॉक्टर को महिला ने चप्पल से पीटा, ICU में लगी अदालत, खुद अस्पताल पहुंचे जज

अलवर (राजस्थान): राजस्थान के अलवर में एक अजीबो-गरीब मामला देखने को मिला जहां एक अस्पताल में कोर्ट लगी और जज भी वहां फैसला सुनाने पहुंचे। मंगलवार को एक महिला ने राजीव गांधी अस्पताल में डॉक्टर के साथ मारपीट की थी। महिला ने डॉक्टर को बुरी तरह से चप्पल से पीटा था जिसके बाद महिला को हिरासत में ले लिया गया। वहीं महिला के सीने में अचानक उठे दर्द के चलते उसे आईसीयू में भर्ती कराया गया।

डॉक्टर को पीटने के मामले में कोर्ट में सुनवाई होनी थी लेकिन महिला आ नहीं सकती थी जिसके बाद मामले में विशेष परिस्थितियों को देखते हुए मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट पवन जीनवाल की अदालत खुद सुनवाई के लिए कोर्ट रूम से चलकर राजीव गांधी अस्पताल के आईसीयू में आई और अस्पताल में कोर्ट की प्रक्रिया की तरह केस की सुनवाई हुई। आईसीयू में लगी कोर्ट में सुनवाई के बाद महिला को डॉक्टर की पिटाई करने के मामले में 15 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। हालांकि महिला का अस्पताल में इलाज जारी रहेगा।

बता दें कि महिला चिकित्सालय में डॉ श्याम बिहारी झारेडा के साथ महिला ने मारपीट की। डॉ श्याम बिहारी महिला चिकित्सालय के प्रभारी हैं। वही जिस महिला ने मारपीट की वह पूर्व में अस्पताल में ही संविदा पर सफाई कर्मचारी बताई जा रही है। जिसे भ्रष्टाचार के आरोप लगने के बाद हटा दिया गया था। वहीं डाक्टर की पिटाई को लेकर अन्य डॉक्टरों ने मांग की सफाईकर्मियों के ठेकेदार को भी गिरफ्तार किया जाए। जब तक ठेकेदार गिरफ्तार नहीं हो जाता, तब तक डॉक्टर रोज 2 घंटे काम का बहिष्कार करेंगे। डॉक्टरों की हड़ताल के चलते मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button