ब्रेकिंग
Maharashtra Rain Havoc: महाराष्ट्र में बारिश बनी काल, लापरवाही के चलते 9 लोगों की दर्दनाक मौत; जानें... How to Get Glass Hair: कोरियन हेयर केयर रूटीन से पाएं स्मूथ, शाइनी और हेल्दी बाल; जानें आसान तरीका Women's T20 World Cup 2026 Final: ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड के बीच खिताबी जंग, जानें विजेता टीम को म... Bollywood News: अक्षय कुमार की कमाई का नया जरिया, मुंबई में करोड़ों की प्रॉपर्टी बेचकर कमाए भारी मुना... Mental Health Crisis: युद्ध के मैदान से लौटे सैनिकों में PTSD का खतरा, इजराइल में 1 लाख तक पहुंच सकत... Crude Oil Prices: कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट का पेट्रोल-डीजल पर असर, सरकार ने साफ की स्थिति WhatsApp, Telegram & Signal News: यूजरनेम फीचर पर बढ़ी सरकार की सख्ती, फ्रॉड के डर से मांगा जवाब Budh Margi 2026: 25 जुलाई को बुध अपनी ही राशि में होंगे मार्गी, इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सावधा... Benefits of Oats: ओट्स खाने के जबरदस्त फायदे, फाइबर और प्रोटीन से भरपूर नाश्ते के लिए अपनाएं ये तरीक... Etah Road Accident: एटा में भीषण सड़क हादसा, सड़क किनारे खड़ी बस को कंटेनर ने मारी टक्कर; 5 की मौत, ...
खेल

विश्व कप में एक बार फिर ये कमाल करना चाहते हैं मलिंगा

लंदन : दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ विश्व कप 2007 में चार गेंद में चार विकेट लेने वाले श्रीलंका के अनुभवी तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा की नजरें क्रिकेट के इस महासमर में एक और हैट्रिक लगाने पर है। मलिंगा के हवाले से आईसीसी मीडिया ने कहा, ‘मैं एक और हैट्रिक क्यो नहीं ले सकता। मैं कोशिश करूंगा और वह खास होगी।’ मलिंगा को सनथ जयसूर्या से आगे निकलने के लिए एक और वनडे विकेट की जरूरत है और वह सर्वकालिक शीर्ष 10 की सूची में आ जाएंगे।

उन्होंने कहा कि इंग्लैंड में चुनौतीपूर्ण हालात में गेंदबाजी में उन्हें मजा आता है। मलिंगा ने कहा, ‘इंग्लैंड में खेलने में मजा इसलिए आता है क्योंकि आपको हर हालात के अनुरूप ढलना होता है। कभी बहुत गर्मी तो कभी बहुत सर्दी और यह गेंदबाज के लिए असली चुनौती होती है।” आईपीएल चैम्पियन मुंबई इंडियंस के अहम गेंदबाज मलिंगा ने इस बार 14 विकेट लिए। फाइनल में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ आखिरी ओवर में शानदार गेंदबाजी करके उन्होंने डैथ ओवरों में गेंदबाजी की एक नई मिसाल पेश की।

उन्होंने कहा, ‘आईपीएल में फिर कामयाबी मिलना अच्छा रहा। इससे आत्मविश्वास बढता है लेकिन यहां हालात एकदम अलग है और प्रारूप भी। मुझे पता है कि मैं विकेट ले सकता हूं और इससे मेरा आत्मविश्वास बढता है।’ श्रीलंकाई टीम के बारे में उन्होंने कहा कि युवा खिलाड़ी विश्व कप में खुद को साबित करने को बेताब हैं। उन्होंने कहा, ‘पहले हमारे पास कई बड़े नाम थे लेकिन ये खिलाड़ी भी काफी प्रतिभाशाली है और अपनी छाप छोड़ने को बेकरार भी।’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button