ब्रेकिंग
Bahadurgarh News: घंटों लाइन में खड़े रहने को मजबूर लोग, आधार अपडेशन के लिए टोकन सिस्टम लागू करने की... Punjab Singer R Nait: कमालपुर में हुई थी शूटिंग, हथियारों वाला वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने शुर... Kaithal Police Action: दुष्कर्म मामले में समझौते का खेल बेनकाब, कोर्ट परिसर में पैसे लेने वाले आरोपी... GT Road Gannaur Crime News: सीसीटीवी में कैद हुआ भीषण सड़क हादसा, पुलिस आरोपी ट्रक चालक की तलाश में ... Haryana Teacher Achieves Success in Swimming: शिक्षा के बाद अब खेल जगत में चमका मंजू दहिया का नाम, द... Disha Salian Case: 'मातोश्री' पहुंचे दिशा सालियान के पिता; आदित्य ठाकरे से मांगी बिना शर्त माफी और 5... Etawah Crime News: जमीन बेचने के बाद रहस्यमय परिस्थितियों में मिला शख्स का शव, पत्नी ने लगाया हत्या ... Kosi River Elephant Video: कॉर्बेट लैंडस्केप में नदी पार कर रहा था हाथियों का झुंड, उफनती धारा में ब... West Bengal By-Elections Update: ममता बनर्जी के समर्थन के बाद गिरफ्तारी पर कांग्रेस का हमला, कोर्ट न... Dalhousie Bear Rescue Operation: डलहौजी में बस स्टैंड के पास मुंह में कनस्तर फंसे भालू का रेस्क्यू, ...
देश

अयोध्या फैसले से पहले CM योगी ने यूपी पुलिस को किया अलर्ट, कहा- खुफियातंत्र करें मजबूत

लखनऊः उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर सीएम योगी सतर्क दिखाई दे रहे हैं। यही कारण है कि उन्होंने लखनऊ के लोकभवन में प्रदेश के सभी जोन के अपर पुलिस महानिदेशकों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने कहा कि अयोध्या मामले में फैसले को लेकर अलर्ट रहें। इस फैसले की खुशी होश खोने वाले और निराशा में कोई अप्रिय घटना को अंजाम दे सकने वालों पर नजर रखी जाए।

सीएम ने कहा कि इसके लिए थाने स्तर पर पीस कमेटियों का गठन कर अभी से दोनों पक्षों के लोगों को बातचीत कर आपसी सौहार्द के लिए प्रेरित किया जाए। थाना स्तर पर अपनी तैयारी अभी से शुरू कर दें। अलग-अलग समूहों के साथ बैठक करें। अधिकारी अपना खुफियातंत्र मजबूत करें। साथ ही सीएम योगी ने कश्मीर में अनुच्छेद 370 खत्म होने के बाद अराजकता फैलाने वालों पर भी नजर रखने के निर्देश दिए।

योगी आदित्यनाथ ने हर रेंज में साइबर थाना और सभी नगर निगमों में एकीकृत ट्रैफिक कमांड सेंटर स्थापित करने का निर्देश दिया है। हाल के वर्षों में अपराध की प्रवृत्ति बदली है और पुलिस को भी उसी के अनुसार बदलना होगा। इसके तहत हर रेंज में साइबर थाने बनेंगे और इन थानों तथा फारेंसिक लैब के कैंपस एक ही होंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अपराध के साथ भ्रष्टाचार पर भी सरकार का रवैया ‘जीरो टॉलरेंस’ का है। पुलिस के प्रति लोगों का नजरिया तभी बदलेगा जब थाने से ही उनको इंसाफ मिलने लगेगा। एक बार ऐसा होने लगेगा तो लोग पुलिस को मित्र और मददगार समझेंगे। लोग आगे बढ़कर पुलिस के साथ सहयोग करेंगे तो अपराध खुद न्यूनतम स्तर पर आ जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि एडीजी अपने-अपने जिलों के पुलिस अधीक्षकों की कार्यप्रणाली पर नजर रखें। अगर कोई गलत है तो उसके बारे में शासन को रिपोर्ट भेजें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button