ब्रेकिंग
Dantewada News: कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव का अतिदुर्गम क्षेत्रों का दौरा; पहाड़ और नदी पार कर पहुंचे ... Kanker Education News: कचरा शेड में पढ़ने को मजबूर मासूम; जर्जर स्कूल भवन के चलते बंगोघोड़ियां गांव क... Chhattisgarh News: मुंगेली के सरगांव स्थित प्लांट में औद्योगिक दुर्घटना; झुलसे मजदूरों को किया गया र... Chhattisgarh Murder Case: दुर्ग में पत्थर और कटर से युवक को मौत के घाट उतारा; सबूत मिटाने कुएं में फ... Ludhiana ATM Theft: बैंक ऑफ बड़ौदा के ATM से 17.98 लाख की चोरी; पुलिस ने 2 शातिर चोरों को किया गिरफ्... Ajnala BSF Operation: अजनाला में बीएसएफ की बड़ी कामयाबी; भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद Punjab State Lottery Result: बठिंडा में टैक्सी चालक की खुली किस्मत; डियर समर बंपर लॉटरी में जीता 3 क... Amritsari Kulcha GI Tag: अमृतसरी कुलचा को मिलेगी वैश्विक पहचान; GI टैग दिलाने के लिए जिला प्रशासन की... Teachers Protest in Ludhiana: नॉन-एकेडमिक ड्यूटी के विरोध में उतरे शिक्षक; डीसी हिमांशु जैन ने दिया ... Punjab Weather Update: पंजाब में मानसून से पहले मौसम मेहरबान; कई जिलों में बारिश, जानें 21 जून तक का...
देश

गुजरात उपचुनावः भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों सूची, अल्पेश को राधनपुर सीट से दिया टिकट

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने गुजरात में आगामी विधानसभा उप-चुनाव के लिए 6 उम्मीदवारों की सूची जारी की है। कांग्रेस का दामन छोड़कर भाजपा में आए अल्पेश ठाकोर को पार्टी ने राधनपुर विधाससभा से उम्मीदवार बनाया है। बता दें कि सभी सीटों पर 21 अक्टूबर को चुनाव होगा। थराट से जीवराजभाई पटेल, खेरालू से अजमलभाई ठाकोर, बायड से धवल सिंह जाला, अमरैवाडी से जगदीशभाई पटेल, लुनावाडा से जिग्नेशभाई सेवक को उम्मीदवार बनाया गया है।
PunjabKesari
इससे पहले रविवार को भाजपा ने देश के विभिन्न राज्यों में 32 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिये उम्मीदवारों के नामों की रविवार को घोषणा की। इन सीटों पर 21 अक्तूबर को उपचुनाव होने वाले हैं। भाजपा कार्यालय के बयान के अनुसार, भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने इन नामों को अंतिम रूप दिया।

इन 32 सीटों में से 10 सीट उत्तर प्रदेश, पांच सीट केरल, चार सीट असम, दो..दो सीट हिमाचल प्रदेश, पंजाब और सिक्किम तथा एक..एक सीट बिहार, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, मेघालय, ओडिशा, राजस्थान और तेलंगाना से है। उल्लेखनीय है कि देश के विभिन्न राज्यों की 51 विधानसभा सीटों पर 21 अक्तूबर को उपचुनाव होने वाले हैं। इसी दिन हरियाणा और महाराष्ट्र में भी राज्य विधानसभा चुनाव होने हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button