ब्रेकिंग
जबलपुर में देशभक्ति का अनूठा जुनून: उफनती नर्मदा नदी में एक हाथ में तिरंगा थामकर 7 किमी तैरे तैराक, ... मध्य प्रदेश के धार का प्रसिद्ध 'बाग प्रिंट' पहुंचा राष्ट्रपति भवन, 'एट होम' समारोह की बढ़ाएगा शोभा बालाघाट के आदिवासी गांवों में रहस्यमयी बीमारी और मलेरिया का कहर: डेढ़ माह में मासूमों की मौत, स्कूल ... जब क्लास में 'गुरुजी' बने गुना कलेक्टर: किशोर कन्याल ने ब्लैकबोर्ड पर बच्चों को पढ़ाया पाठ, सिखाया '... इंदौर: नगर निगम ARO जितेंद्र पांडे के ठिकानों पर लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, 31 साल की नौकरी में बना... एमपी बोर्ड 10वीं-12वीं परीक्षा 2027 की तारीखें घोषित: 17 फरवरी से 12वीं और 24 फरवरी से 10वीं के एग्ज... जबलपुर रेल मंडल का टिकट चेकिंग दस्ता फुल एक्शन मोड में, 4 महीने में वसूला 28 करोड़ का रिकॉर्ड जुर्मा... लखनऊ में सनसनीखेज वारदात: जानकीपुरम में पत्नी ने लोहे के तवे से वार कर ली पति की जान, 5 साल से चल रह... महाराष्ट्र की आश्रमशालाओं में 2 साल के भीतर 584 छात्रों की मौत, सुरक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे... भारी विरोध के बाद झुकी बार काउंसिल ऑफ इंडिया: NALSAR छात्रों के एनरोलमेंट पर रोक का आदेश BCI ने लिया...
खेल

Board President XI vs south africa : अभ्यास मैच में रोहित और इस गेंदबाज पर रहेंगी नजरें

विजिनाग्राम : सीमित ओवरों में लगातार सलामी बल्लेबाजी कर रहे रोहित शर्मा दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शुरू हो रहे अभ्यास मैच में बोर्ड अध्यक्ष एकादश की तरफ से खेलेंगे। टेस्ट टीम में रोहित को पहली बार सलामी बल्लेबाज के तौर पर जगह मिली है। यह अभ्यास मैच रोहित को अपने आप को तैयार करने का मौका देगा। टीम प्रबंधन चाहता है कि रोहित तीनों प्रारूपों में सलामी बल्लेबाज की जिम्मेदारी निभाएं। 32 साल के इस खिलाड़ी को कागिसो रबादा के रूप में कड़ी चुनौती मिलेगी। रबादा टेस्ट सीरीज में भी रोहित के सामने होंगे।

जसप्रीत बुमराह के चोटिल होने के बाद उमेश यादव को टेस्ट टीम में जगह मिली है। उमेश बोर्ड अध्यक्ष एकादश में भी हैं। यह मैच उमेश के लिए भी तैयारी के लिहाज से अहम है। करुण नायर को बोर्ड अध्यक्ष एकादश में जगह मिली है। चेन्नई में तिहरा शतक जमा सुर्खियां बटोरने वाला यह बल्लेबाज राष्ट्रीय टीम में रहने के बाद भी अंतिम-11 में जगह नहीं बना पाया था और अंतत: चयनकर्ताओं ने उन्हें बाहर कर दिया।

नायर की भी कोशिश होगी कि वह दमदार प्रदर्शन कर एक बार फिर चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी तरफ खींचें। वहीं, अगर दक्षिण अफ्रीका टीम की बात की जाए तो कप्तान फाफ डु प्लेसिस टीम के साथ वापस आ गए हैं। डु प्लेसिस को टी-20 टीम में नजरअंदाज किया गया था। कप्तान के तौर पर वापसी करते हुए डु प्लेसिस अच्छा करने के लिए आतुर होंगे। दक्षिण अफ्रीका के लिए खेल के सबसे छोटे प्रारूप से लंबे प्रारूप में ढलने के लिए यह अभ्यास मैच सही मंच प्रदान करेगा।

टीमें : – बोर्ड अध्यक्ष एकादश : रोहित शर्मा (कप्तान), मयंक अग्रवाल, प्रियंक पांचाल, अभिमन्यू ईश्वरन, करुणा नायर, सिद्देश लाड, केएस. भरत (विकेटकीपर), जलज सक्सेना, धर्मेदसिन्हा जडेजा, आवेश खान, ईशान पोरेल, शादरूल ठाकुर, उमेश यादव।

दक्षिण अफ्रीका : फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), टेम्बा बावुमा (उप-कप्तान), थेयुनिस डी ब्रूयन, क्विंटन डी कॉक, डीन एल्गर, जुबायर हम्जा, केशव महाराज, एडिन मार्कराम, सेनुरान मुथुसामी, लुंगी नगिदी, एनरिक नोर्टजे, वार्नोन फिलेंडर, डेन पिएडट, कागिसो रबादा, रुडी सेकेंड।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button