ब्रेकिंग
बुरहानपुर के बोदरली गांव में अनोखी परंपरा: जहां एक भी मुस्लिम परिवार नहीं, बावजूद इसके हिंदू समुदाय ... श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क से बड़ी खबर: चंबल नदी पार कर राजस्थान पहुंचे दो चीते, वन विभाग अलर्ट भोपाल में 26वीं नेशनल पैरा स्विमिंग चैंपियनशिप का समापन, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने की खिलाड़ियों की स... इंदौर स्वच्छता सर्वेक्षण विवाद पर मेयर पुष्यमित्र भार्गव का बड़ा बयान, कहा— स्कोर शीट आने पर सामने आ... बिलासपुर के सीपत में 24 लाख की चिटफंड ठगी का खुलासा: 6 साल में पैसे दोगुना करने का झांसा देने वाले 4... नारायणपुर और खैरागढ़ में जनजातीय गौरव दिवस की तैयारियां तेज, विधायक आसाराम नेताम ने कांग्रेस पर साधा... जांजगीर-चांपा में धान खरीदी से पहले असमंजस: प्रबंधकों ने किया काम से इनकार, भीम रेजीमेंट ने उठाई मां... सरगुजा में खूंखार कबरा हाथी का तांडव: बीच बस्ती में घुसकर 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला को पटकर-पटककर मारा... अंबिकापुर में दर्दनाक हादसा: घर में रखे लहसुन पटाखे को मासूम ने चबाया, मुंह के अंदर विस्फोट से हुई म... दंतेवाड़ा में ‘स्टीयरिंग छोड़ो आंदोलन’ का असर: एनएमडीसी के ठप हुए पहिए, ट्रकों और बसों की आवाजाही रु...
मनोरंजन

सिर्फ Nach Baliye 9 ही नहीं बल्कि फैजल से छूटा गर्लफ्रेंड मुस्कान का साथ, खुद दी Breakup की जानकारी

स्टार प्लस के बहुचर्चित शो नच बलिए 9 की सबसे बेस्ट जोड़ी में से एक रही है फैजल खान और मुस्कान कटारिया की जोड़ी। ऐसे में इस कपल को नच बलिए के मंच पर उनकी केमेस्ट्री और डांस की वजह से पहचान मिली, लेकिन अब इस जोड़ी को किसी की नजर लग गई है और दोनों अलग हो गए हैं। जी हां, वहीं दोनों के अलग होने की बात की पुष्टि खुद मुस्कान ने एक बेवसाइट से बातचीत के दौरान दी है।

जी हाँ, हाल ही में मुस्कान कटरिया ने अपने ब्रेकअप की खबरों पर पुष्टि एक बातचीत के दौरान की और उस बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, ”हां मैं और फैजल अब अलग हो गए हैं। इस बारे में इस वक्त कुछ भी बताने की हालत में नहीं हूं। जैसे ही मैं थोड़ा ठीक महसूस करूंगी तब इस बारे में अच्छे से बात करूंगी” वहीं यह खबर भी सामने आई की ”दोनों का ब्रेकअप 15 दिन पहले ही हो गया था”

वहीं मुस्कान सुलह करने के मूड में भी नहीं है। खबरें यह भी है कि मुस्कान को फैजल पर विश्वास नहीं था और उन्हें लगता था कि वो उन्हें धोखा दे रहे हैं इस कारण से जब ये चीजे मुस्कान के कंट्रोल से बाहर हो गईं तो उन्होंने अलग होने का फैसला किया। आप सभी को बता दें कि नच बलिए 9 के मंच पर मुस्कान और फैजल की जोड़ी को हर कोई पसंद करता था और दोनों को लोग खूब सराहना भी देते थे। ऐसे में अब दोनों अलग हो गए हैं जिससे सभी हैरान हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button