ब्रेकिंग
Mona Lisa Birth Certificate MP High Court Verdict: इंदौर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, मोनालिसा के पहले जन... Kaushalya Devi Sany Bhajan: रामधुनी में मंजीरा बजाती नजर आईं मुख्यमंत्री की पत्नी, डिप्टी सीएम विजय ... Kanker Collector Mandri Dance: सेवा संकल्प शिविर में ग्रामीणों के साथ झूमे कलेक्टर कुंदन कुमार, वीडि... Pregnant Woman Death in Korba: दीपिका बस्ती निवासी महिला ने तोड़ा दम, परिजनों की गुहार अनसुनी करने क... Madhya Pradesh Health Crisis: उकवा क्षेत्र के सुंदरवाही गांव में मातम, राहुल गांधी आज मृत बच्चों के ... Rahul Gandhi Balaghat Visit: राहुल गांधी के आदिवासी दौरे पर सियासत तेज, भाजपा के आरोपों पर जीतू पटवा... Ujjain Master Plan 2035 Implementation: 15 मीटर से बढ़ाकर 24 मीटर चौड़ा होगा मार्ग, 39 प्रभावितों को... Raipur Development News: शहर के सौंदर्यीकरण और जलापूर्ति विस्तार को हरी झंडी, एम्स के पास मरीजों के ... Chhattisgarh CM Vishnu Deo Sai Delhi Tour: बस्तर विकास और पानी के समुचित प्रबंधन पर हो रही है चर्चा,... Chhattisgarh Employees Federation News: संभाग स्तरीय प्रदर्शन के बाद उग्र आंदोलन की चेतावनी, एरियर्स...
देश

द्वारका हत्याकांड: थप्पड़ का बदला…इस तरह जान लेकर लिया…!

द्वारका: ओल्ड पालम रोड पर मंगलवार को दिन-दहाड़े सड़क पर एक प्रॉपर्टी डीलर की हत्या मामले को सुलझाते हुए जिला स्पेशल स्टाफ और द्वारका नॉर्थ थाना की पुलिस ने एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी नकुल उर्फ दीपक सांगवान ने इस हत्या को अपने चचेरे भाई और नंदू गिरोह के सरगना कपिल सांगवान उर्फ नंदू के साथ मिलकर अंजाम दिया था। दोनों ने ही 20 दिनों पहले पुष्कर नाम के एक युवक की भी हत्या की थी। आरोपी ने प्रॉपर्टी डीलर द्वारा कुछ दिनों पहले किए गए पिटाई का बदला लेने के लिए इस हत्याकांड को अंजाम दिया था। डीसीपी अंटो अल्फोंस ने बताया कि मंगलवार शाम द्वारका नॉर्थ इलाके में ओल्ड पालम रोड पर मेट्रो पीलर नंबर 809 एमसीडी ऑफिस के पास 45 वर्षीय नरेंद्र उर्फ निन्टे नामक प्रॉपर्टी डीलर की उसी के ऑफिस के सामने गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। बाइक पर सवार होकर आए दो लोगों ने उस समय हत्या को अंजाम दिया था, जब प्रॉपर्टी डीलर अपनी कार से जा रहे थे।

इस दौरान फुल हेलमेट पहले हत्यारे ने उनकी कार के बोनट पर चढ़कर ताबड़तोड करीब 10 गोलियां चलाई थी। हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए एसीपी द्वारका राजेंद्र सिंह की देखरेख में स्पेशल स्टाफ के इंस्पेक्टर नवीन कुमार और द्वारका नार्थ थाने के एसएचओ संजय कुंडू की टीम ने जांच शुरू की। इस दौरान टीम ने घटना स्थल पर मिले सीसीटीवी फुटेज के साथ ही सूचना तंत्रों के माध्यम से जानकारी जुटाई। इसमें आरोपी और उसके बाई नंदू के शामिल होने के पुख्ता सुराग मिले। इसी दौरान टीम को सूचना मिली कि आरोपी नकुल बाइक से गोयला डेयरी से द्वारका गोल्फ रिंग रोड आने वाला है। सूचना पर दोनों ही टीम ने पहले ही वहां पहुंच ट्रैप लगा दिया, जैसे ही आरोपी वहां पहुंचा उसे घेर लिया। इस दौरान आरोपी ने अपने पास रखे लोडेड पिस्टल से टीम पर गोली चलाने की भी कोशिश की, पर उससे पहले ही टीम के सदस्यों ने उस पर काबू पा लिया था। वह जिस बाइक पर आया था वह भी चोरी की निकली, जोकि द्वारका नॉर्थ इलाके से ही चुराई गई थी।

सोचिए…सीसीटीवी कैमरे न हों तो?
मृतक नरेंद्र के ऑफिस के ऊपर बने हॉल में ही उसका भांजा प्रदीप दुखा ने कैफे खोल रखा था। वहां आरोपी नकुल भी आया करता था और सरगना नंदू का रिश्तेदार होने की धौंस दिखाया करता था। दो माह पहले नकुल का प्रदीप झगड़ा हो गया था। इसके बाद नरेंद्र ने अपने कुछ साथियों को बुलाकर नकुल की पिटाई करवाने के साथ ही खुद भी उसे कई थप्पड़ मार दिए थे। उसके बाद नकुल ने इस बात की जानकारी अपने बड़े भाई कपिल सागवान उर्फ नंदू को दी और फिर इन दोनों ने योजना बनाकर नरेंद्र को जान से मारने की योजना बनाई थी। मंगलवार को दोनों बाइक पर पहुंचे और पहले से ही घात लगाकर नरेंद्र का इंतजार करने लगे। जैसे ही नरेंद्र अपने ऑफिस से निकल कार में बैठा हेलमेट पहना नकुल उसके पास पहुंच गया और पिस्टल से ताबड़तोड़ गोलियां चला दी। जब उसे लगा कि नरेंद्र को गोलियां नहीं लगी है तो वह कार के ऊपर चढ गया और गोलियां बसराने लगा, जिसमें से तीन गोलिययां नरेंद्र को लगी। इसके बाद पहले से बाइक पर इंतजार कर रहे नंदू के साथ वह मौके से फरार हो गया था।

20 दिनों पहले अमन विहार में इसी ने की थी हत्या
5 सितंबर की रात अमन विहार इलाके में कुत्ता टहलाने निकले पुष्कर नामक युवक की हत्या भी नकुल ने ही अंजाम दिया था। इस दौरान भी नंदू उसके साथ था और भागने के दौरान स्कूटी वही चला रहा था। दोनों को संदेह था कि कुछ समय पहले इनके  द्वारा अपने एक साथी सचिन छिकारा के पिता कि हत्या मामले में पुष्कर ने ही पुलिस को उनके बारे में जानकारी दी है।

डीलर पर भी थे कई मामले दर्ज
मृतक नरेंद्र पर भी अलग अलग थानों में कई मामले दर्ज थे, जिसमें धमकी देने और मारपीट जैसे मामले थे। वहीं आरोपी नकुल पर भी हत्या, हत्या की कोशिश व रंगदारी जैसे कई मामले दर्ज हैं। वहीं सरगना नंदू इन दिनों जमानत पर रिहा चल रहा है और समय पूरा होने के बाद भी उसने कोर्ट में सरेंडर नहीं किया था। वह राजस्थान में जनवरी के महीने में हत्या के प्रयास और वाहन चोरी के मामले में गिरफ्तार हुआ था। जहां से उसे अंतरीम जमानत पर छोड़ा गया था। पर वह वापस नहीं लौटा और फिर से दिल्ली में अपने गिरोह को सक्रिय करने में जुट गया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button