ब्रेकिंग
IND vs WI Squad Update: वॉशिंगटन सुंदर और प्रसिद्ध कृष्णा बाहर, नमन धीर और अंशुल कंबोज की टीम इंडिया... Nushrratt Bharuccha Accident: बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा का बाली में हुआ एक्सीडेंट, अस्पताल में भर... Moradabad Dilari Police Station: बंधक बनाकर युवती से दुष्कर्म, खंडहर में फेंककर भागे आरोपी, पीड़िता ... डोनाल्ड ट्रंप को इस साल भी नोबेल शांति पुरस्कार मिलने की संभावना नहीं: ईरान युद्ध बना बड़ा रोड़ा Kumaun University Haldwani News: त्रिकोणीय मुकाबले में एबीवीपी को पछाड़ा, भारी मतों से दर्ज की जीत No UPI Day 2 October: 2 अक्टूबर को बाजार जाने से पहले रख लें कैश, MDR चार्ज के विरोध में नहीं चलेगा ... Japanese Monks Maha Mandaleshwar: केन्ता इशियामा बने श्री महादेव गिरी और दाईसाकू बने श्रीकृष्णा गिरी... व्हाट्सएप ने टीन अकाउंट्स के लिए पेश किए नए पैरेंटल कंट्रोल्स: बच्चों की डिजिटल सुरक्षा होगी और मजबू... ISBT Dehradun Accident: बंद कमरे में जनरेटर चलाकर सोए थे कर्मचारी, कार्बन मोनोऑक्साइड गैस से गई जान पारण और उद्यापन में क्या है अंतर? व्रत के विधान को सही तरह से समझना है जरूरी
देश

उपचुनाव: हमीरपुर सीट पर हो रही मतगणना में बीजेपी उम्मीदवार आगे

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की हमीरपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव की मतगणना शुरू हो गई है। यूपी के हमीरपुर के सुमेरपुर स्थित कृषि उत्पादन मंडी परिसर में वोटों की गिनती हो रही है, जिनमें 9 प्रत्याशी की किस्मत दांव पर लगी है। बता दें कि हमीरपुर सीट पर 23 सिंतबर को हुए उपचुनाव में 51 फीसदी वोटिंग हुई थी।

हमीरपुर सीट पर बीजेपी के युवराज सिंह, बसपा के नौशाद अली, सपा के डॉ. मनोज कुमार प्रजापति और कांग्रेस के हर दीपक निषाद सहित 9 उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतरे थे। इस उपचुनाव में विपक्षी दलों के किसी बड़े नेता ने प्रचार नहीं किया था। जबकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खुद बीजेपी प्रत्याशी युवराज सिंह के समर्थन में प्रचार किया था। जो मतगणना के शुरूआती रुझान में आगे चल रहे हैं।

बता दें कि हमीरपुर विधायक रहे अशोक सिंह चंदेल को हत्या के एक मामले में हाई कोर्ट से आजीवन कारावास की सजा मिलने के बाद उनकी सदस्यता खत्म होने से यह सीट रिक्त हुई थी। 2014 के बाद से यह पहला मौका है जब सभी प्रमुख दल अकेले मैदान में हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button