ब्रेकिंग
UP Police Constable Exam 2026: यूपी पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा का शेड्यूल जारी, 3 दिनों तक चलेगा ... Uttarakhand Madarsa Board: उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड खत्म! अब 'अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण' तय करेगा... Bikram Majithia News: जेल से बाहर आते ही गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब पहुंचे मजीठिया, नतमस्तक होकर पर... Batala Murder Case: बटाला कत्ल मामले में पुलिस की बड़ी कामयाबी, हत्या की साजिश रचने वाला 'कपल' गिरफ्... Punjab Highway Accident: पंजाब में हाईवे पर स्कॉर्पियो का भीषण हादसा, 3 पुलिसकर्मियों समेत 6 लोग गंभ... Punjab Board Exam Update: कब शुरू होंगी PSEB 12वीं की परीक्षाएं? डेटशीट को लेकर आई बड़ी जानकारी, छात... Horrific Attack: घर से निकलते ही 13 साल के बच्चे पर खूंखार कुत्ते का हमला, लहूलुहान हुआ मासूम; चीखें... Punjab Governor Visit: पंजाब के 3 अहम जिलों के दौरे पर रहेंगे गवर्नर, प्रशासन ने कसी कमर; सुरक्षा के... Jalandhar Raid: जालंधर में शराब माफिया के ठिकाने पर बड़ी रेड, भारी पुलिस फोर्स ने घंटों खंगाला घर; इ... Crime Strike: बड़े शातिर चोर गिरोह का पर्दाफाश, पुलिस ने 6 आरोपियों को दबोचा; लाखों का माल बरामद
देश

कुलभूषण जाधव का पक्ष रखने वाले वकील को मिली 1 रुपये फीस, सुषमा स्वराज की बेटी ने किया वादा पूरा

नई दिल्लीः भारत की पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज विदेश में फंसे भारतीयों की हमेशा से मदद के लिए तैयार रहती थी। वहीं उनकी बेटी अब उनकी राह पर चल पड़ी है। भारत की पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का निधन 6 अगस्त को गया था। निधन से कुछ देर पहले ही उन्होंने पाकिस्तान की जेल में बंद कुलभूषण जाधव का पक्ष रखने वाले वकील हरीश साल्वे को मिलने बुलाया था। ये बुलावा इस केस के लिए उनकी 1 रुपये की फीस देने के लिए था। शुक्रवार को सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी स्वराज ने हरीश साल्वे को उनकी 1 रुपये की फीस दे दी।

बता दें कि वरिष्ठ वकील हरीश साल्वे ने नीदरलैंड के हेग में स्थित अंतराराष्ट्रीय न्यायालय में कुलभूषण जाधव का पक्ष रखा था। इसके बाद आईसीजे ने जाधव की फांसी पर रोक लगा दी थी और पाकिस्तान को इस फैसले पर दोबारा विचार करने को कहा था। साल्वे ने इस केस की सुनवाई में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए 1 रुपये की फीस ली थी। लेकिन, सुषमा स्वराज का आकस्मिक निधन हो जाने की वजह से उन्हें उनकी फीस नहीं मिली थी। अब हरीश साल्वे को उनकी फीस मिल गई है।  सुषमा स्वराज के पति स्वराज कौशल ने  ट्विटर पर लिखा- ‘आज आपकी अंतिम इच्छा पूरी कर दी गई है। कुलभूषण जाधव के केस की फीस में जो एक रुपया जो आप छोड़ गई थीं, उसे आज बांसुरी ने हरीश साल्वे को दे दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button