ब्रेकिंग
Gulmarg Accident: बारामूला में शेल फटने से बड़ा हादसा; मृतक की पहचान हुई, प्रशासन ने झूठी खबरों के खि... PM Modi Seychelles Visit: सेशेल्स पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी; हिंद महासागर में भारत की बढ़ेगी र... Delhi BJP Organization: दिल्ली भाजपा ने 11 संगठनात्मक जिलों की नई टीम घोषित की; 33% महिलाओं को मिला ... Delhi Police Controversy: आदर्श नगर में पुलिस सब-इंस्पेक्टर पर महिलाओं को थप्पड़ मारने का आरोप; CCTV... Pakistan Mobile Network in J&K: जम्मू-कश्मीर सीमा के अंदर आ रहे पाकिस्तानी मोबाइल सिग्नल; सुरक्षा एज... Datia News: दतिया के मंदिर में ताजियों की सलामी; 200 साल पुरानी परंपरा से दिखी हिंदू-मुस्लिम एकता की... Kanpur Crime News: महंत पर हमले का आरोपी हिस्ट्रीशीटर अजय ठाकुर गिरफ्तार? वायरल वीडियो से मचा हड़कंप Bareilly Accident News: कार रोकने के प्रयास में किसान की दर्दनाक मौत; घर के बाहर ढलान पर फिसल गई थी ... Noida Authority New Office: CM योगी आदित्यनाथ ने किया नोएडा के नए हाईटेक प्रशासनिक भवन का लोकार्पण; ... Mumbai Muharram Case: मुंबई में मोहर्रम जुलूस के दौरान बड़ा खुलासा; जहरीले कैप्सूल बांटने वाला गिरफ्त...
देश

‘भारत में मुसलमान सुरक्षित, उन्हें इमरान की नसीहत की जरूरत नहीं’

नई दिल्ली: पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान के संयुक्त राष्ट्र में दिए भाषण में भारतीय मुसलमानों के संदर्भ में की गई टिप्पणी की राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष सैयद गयूरुल हसन रिजवी ने निंदा की है। उन्होंने शनिवार को कहा कि भारत का मुस्लिम समाज देशभक्त और पूरी तरह सुरक्षित है तथा उसे इमरान की किसी नसीहत की जरूरत नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि इमरान को पाकिस्तान के अल्पसंख्यकों की चिंता करनी चाहिए जिन पर वर्षों से अत्याचार होता आ रहा है।

रिजवी ने यहां कहा, ”भारत के मुसलमानों के बारे में इमरान खान ने जो टिप्पणी की है वो बहुत निन्दनीय है। उन्हें अच्छी तरह पता होना चाहिए कि यहां के मुसलमान देशभक्त हैं और उन्हें किसी विदेशी नेता की नसीहत की जरूरत नहीं है।” उन्होंने कहा, ”भारत में मुस्लिम समाज और दूसरे सभी अल्पसंख्यक सुरक्षित हैं। इमरान को अपने देश के अल्पसंख्यकों की चिंता करनी चाहिए जिन पर वर्षों से जुल्म होता आ रहा है। वह पाकिस्तान के अल्पसंख्यक समुदायों पर होने वाले अत्याचारों को रोकेंगे तो बेहतर होगा।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button