ब्रेकिंग
Ujjain Murder Case: 10 साल के मासूम बेटे की गवाही से खुला पिता की हत्या का राज, मां समेत तीन को उम्र... Madhya Pradesh Action: आदिवासी छात्रों से अभद्रता करने वाले टीआई पर गिरी गाज, सीएम मोहन यादव के निर्... MP Industrial Development: महाकौशल और विंध्य क्षेत्र के विकास को मिलेगी रफ्तार, 3 लाख युवाओं को मिले... Uttarakhand News: कार दुर्घटना में महिला समेत दो की दर्दनाक मौत, घायलों का अस्पताल में इलाज जारी Muralpura Police Station News: जयपुर में अनियंत्रित बस ने कई वाहनों को मारी टक्कर, मची अफरा-तफरी Supreme Court Action: महाराष्ट्र में मराठी भाषा नहीं जानने पर लाइसेंस रद्द करने का नियम! सुप्रीम कोर... BJP Booth Strategy Uttar Pradesh: ए, बी, सी और डी कैटेगरी में बंटेंगे बूथ, सरल ऐप से होगा फीडबैक और ... Allahabad High Court News: आजम खान और अब्दुल्ला आजम के दो पैन कार्ड मामले में फैसला सुरक्षित, सजा बढ... Health Minister Irfan Ansari: झारखंड के चार जिलों में खुलेंगे नए मेडिकल कॉलेज, स्वास्थ्य मंत्री ने क... Jharkhand CM News: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने निभाई पारंपरिक रस्में, नेमरा गांव में माता की स्मृति म...
खेल

धोनी के संन्यास के सवाल पर धवन ने दिया सबसे अच्छा जवाब, आप भी जानें

नई दिल्ली : भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने कहा है कि टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी समय आने पर संन्यास ले लेंगे। धवन ने कहा कि धोनी ने भारतीय क्रिकेट के लिए कई अहम फैसले लिए हैं और इसी तरह वो संन्यास का अहम फैसला भी समय पर ले लेंगे। धोनी की कप्तानी में पदार्पण करने वाले धवन ने कहा है कि धोनी हर खिलाड़ी का मजबूत और कमजोर पक्ष जानते हैं इसलिए वो अपने भविष्य को लेकर भी सही फैसला लेंगे। धवन ने एक टीवी शो में कहा, ‘‘धोनी काफी लंबे समय से खेल रहे हैं। मुझे लगता है कि उन्हें पता है कि कब संन्यास लेना है। यह उनका फैसला होगा।

उन्होंने अपने अभी तक के करियर में कई अहम फैसले लिए हैं और मुझे पूरा विश्वास है कि जब समय आएगा वो संन्यास पर भी फैसला ले लेंगे।’’ धवन का कहना है कि मौजूदा टीम के कप्तान विराट कोहली सहित पूरी टीम धोनी का काफी सम्मान करती है। उन्होंने कहा, ‘‘धोनी भाई एक कप्तान के तौर पर काफी सफल रहे हैं। हम सभी उनके शुक्रगुजार हैं और उनका काफी सम्मान करते हैं। यही बात विराट के लिए लागू होती है।’’ धोनी और विराट के बीच संबंधों पर धवन ने कहा, ‘‘जब विराट युवा था तब धोनी ने कप्तान के तौर पर उन्हें काफी मार्गदर्शन दिया। धोनी भाई ने हमेशा उनकी मदद की। यह एक कप्तान की विशेषता होती है।’’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button