ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, बेंगलुरु के अधूरे हाउसिंग प्रोजेक्ट के 4,500 घर खरीदारों को फ्लैट मिलने... दिल्ली सरकार ने छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए लॉन्च की 'EHSAAS 2026' पॉलिसी, मुख्यमंत्री रेखा ग... मलेशिया के इपोह में भारत और मलेशिया की सेनाओं के बीच संयुक्त युद्धाभ्यास 'हरिमाउ शक्ति-6' शुरू, दोनो... गुटबाजी से जूझ रही पंजाब कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, राजपुरा से दो बार के विधायक हरदयाल सिंह कंबोज भा... दिल्ली में सार्वजनिक परिवहन को मिलेगी नई रफ्तार, डीटीसी के बेड़े में जल्द शामिल होंगी 100 नई इलेक्ट्... खरगोन के बड़वाह से भाजपा विधायक सचिन बिरला का पत्र सोशल मीडिया पर वायरल, बिना अनुशंसा खनन अनुमति न द... झारखंड के सिमडेगा में कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा के खिलाफ रची गई साजिश का पर्दाफाश, पुलिस ने एक आरोप... नोएडा के सेक्टर-50 स्थित पॉश सोसायटी में करोड़ों की चोरी का पर्दाफाश, पुलिस ने वैगनआर कार और फर्जी न... कानपुर में टैक्स चोरी के खिलाफ राज्य कर विभाग की बड़ी कार्रवाई, पान मसाला फर्म पर छापेमारी के बाद मौ... आगरा में निर्वाचन आयोग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक, पांच मंडलों के आला अधिकारियों के साथ चुनावी तैयार...
खेल

जहीर ने कहा- धोनी की कप्तानी में खेलना खास, विराट और इस पूर्व कप्तान को बताया एक जैसे

नई दिल्ली : भारतीय टीम के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान ने कहा है कि विराट कोहली की कप्तानी वाली टीम के पास विश्व क्रिकेट का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी आक्रमण है। जहीर ने दक्षिण अफ्रीका और भारत के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले कहा कि भारत में यह तेज गेंदबाज बनने का सही समय है। जहीर ने कहा कि उन्हें जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी और ईशांत शर्मा जैसे खिलाड़ियों को देखकर और ज्यादा खुशी मिलती है, क्योंकि यह लोग लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘भारत में तेज गेंदबाज बनने का यह सही समय है।

बुमराह, शमी, ईशांत, भुवनेश्वर कुमार, नवदीप सैनी ने इस बात को साबित किया है कि भारतीय टीम इस समय गेंदबाजी में पावरहाउस बन गई है।’’ बाएं हाथ के पूर्व गेंदबाज ने कहा, ‘‘एक गेंदबाज के तौर पर मुझे काफी खुशी होती है और मैं उम्मीद करता हूं कि यह लोग इसी तरह मेहनत करना जारी रखेंगे और अपनी लय को बनाए रखेंगे जिसके कारण इन्हें यह परिणाम मिले हैं।’’ जहीर का मानना है कि कोहली कप्तान के तौर पर काफी हद तक गांगुली से मिलते हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘गांगुली ने हमें विश्वास दिलाया था कि हम विदेशों में भी जीत सकते हैं और हमें आक्रामक क्रिकेट खेलने के लिए प्रेरित किया था। धोनी मुश्किल परिस्थतियों में शांत रहते थे, लेकिन उनकी मानसिकता आक्रामक थी। हमने उनकी कप्तानी में विश्व कप जीता, इसलिए उनकी कप्तानी में खेलना बेहद खास है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘विराट काफी हद तक गांगुली की तरह हैं, वह अपने फैसलों में काफी बोल्ड हैं और हमेशा टीम को प्रेरित करते रहते हैं। मैं चाहता हूं कि वह एक दिन विश्व कप जीतें।’’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button