ब्रेकिंग
Mathura Janmashtami 2026: 200 किलो चांदी से सजा गर्भगृह, पंचरत्नी पोशाक में दर्शन देंगे लड्डू गोपाल;... इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द किया NSA, ₹5 लाख का मुआवजा DM और पुलिस अफसरों से वसूलने का आदेश गणेशोत्सव में DJ और लाउडस्पीकर पर छिड़ा सियासी घमासान, AIMIM और शिंदे गुट आमने-सामने मथुरा का रहस्यमयी कोयले घाट, जहां वासुदेव ने कान्हा को टोकरी में रखकर पार की थी यमुना अरनिया में मिले 2 पाकिस्तानी कबूतर, पंजों में बंधी रिंग पर लिखे मिले पाक मोबाइल नंबर; सुरक्षा एजेंसि... पटना के गांधी घाट पर रिकॉर्ड स्तर छू सकती है गंगा, 8 जिलों में अलर्ट जारी; हेल्पलाइन 1070 सक्रिय अल्मोड़ा के सल्ट में 8 महीने बाद दहशत का अंत: 4 लोगों का शिकार करने वाला बाघ ट्रेंकुलाइज नशेड़ी बेटे ने मां और सास पर किया जानलेवा हमला, बच्ची को कमरे में किया बंद; पुलिस ने किया गिरफ्तार नीले ड्रम कांड की आरोपी मुस्कान की बेटी जेल में मनाएगी जन्माष्टमी, सांस्कृतिक कार्यक्रम में बनेगी रा... प्रयागराज कोर्ट में पेश नहीं हुए सांसद पप्पू यादव: अदालत ने दिया हाजिर होने का अंतिम अवसर
देश

कुछ ताकतें मुंबई जैसे हमले दोबारा करना चाहती हैं, उनके मंसूबे कामयाब नहीं होनें देंगे: राजनाथ सिंह

मुंबईः रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को कहा कि कुछ ऐसी ताकतें हैं जो भारत के तटीय क्षेत्र में मुंबई जैसे हमले दोबारा करना चाहती हैं लेकिन उनके मंसूबे पूरे नहीं होने दिए जाएंगे। रक्षा मंत्री ने मझगांव बंदरगाह शिपबिल्डर्स लिमिटेड में आईएनएस खंडेरी को नौसेना में शामिल किए जाने के बाद कहा कि क्षेत्र में शांति बाधित करने वाले लोगों के खिलाफ नौसेना कड़ी कार्रवाई करेगी। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान दुनिया के हर दरवाजे पर दस्तक दे रहें हैं और अपना मजाक उड़वाने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं। 

उन्होंने कहा, ‘पाकिस्तान को यह समझने की जरूरत है कि भारतीय नौसेना खंडेरी के शामिल होने के बाद पहले से ज्यादा मजबूत हुई है, और सरकार सश बलों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है।’ संयुक्त राष्ट्र महासभा में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के संबोधन के एक दिन बाद सिंह ने उन पर हमला बोला। उन्होंने कहा, ‘पाकिस्तान के प्रधानमंत्री दुनिया में हर दरवाजे पर दस्तक दे रहे हैं और अपना मजक उड़वाने का कोई भी मौका नहीं छोड़ रहे हैं।’ वहीं पनडुब्बी के नौसेना में शामिल किए जाने पर कहा, ‘यह हमारे लिए बेहद गर्व की बात है कि भारत उन कुछ चुनिंदा देशों में शामिल हो गया है जो अपनी पनडुब्बी खुद बनाते हैं।’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button