ब्रेकिंग
CJP Protest News: कॉकरोच जनता पार्टी का देशव्यापी शांतिपूर्ण प्रदर्शन का ऐलान, पुलिस बर्बरता के खिला... West Bengal Election 2026: बीजेपी की चुनावी रणनीति से मैनेजमेंट सीखेंगे छात्र, IIM-कलकत्ता ने दी जान... Fast-Track Court for Paper Leak: पेपर लीक मामलों की सुनवाई के लिए बनेंगे फास्ट-ट्रैक कोर्ट, पीएम मोद... Delhi Police News: महिला को थप्पड़ मारने वाले एडिशनल डीसीपी संदीप लांबा पर एक्शन, कनॉट प्लेस से हटाए ... Anna Hazare Protest: छात्रों के समर्थन में उतरे अन्ना हजारे, अहिल्यानगर में रखा दो घंटे का मौन उपवास Bihar School News: बिहार के सरकारी स्कूलों में जींस-टीशर्ट और रील बनाने पर रोक, शिक्षा विभाग का सख्त... Moradabad News: हैदराबाद से एलएलबी की छात्रा की निर्मम हत्या, पति ने ही रची थी खौफनाक साजिश Telangana News: मोबाइल की बैटरी दांतों से काटना 12 साल के बच्चे को पड़ा भारी, भीषण विस्फोट में मौत Begusarai News: बेगूसराय में झपटमारी का अनोखा मामला, भीड़ से बचने के लिए चोर ने निगला सोने का गहना Hyderabad Crime News: एयरपोर्ट जा रही केबिन क्रू के साथ कैब ड्राइवर ने किया रेप, आरोपी गिरफ्तार
देश

राजनाथ सिंह बोले- 26/11 नहीं भूल सकता भारत, अब नहीं होने देंगे ऐसा हमला

पणजीः रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भारतीय तटरेखा पर आतंकी हमले का खतरा कायम है क्योंकि पड़ोसी देश भारत को अस्थिर करने के लिए नापाक हरकतें कर रहा है। उन्होंने साथ ही कहा कि मुम्बई जैसा हमला दोबारा नहीं होने देंगे। सिंह ने कहा कि हम 26/11 हमले (मुम्बई आतंकवादी हमला) को भूल नहीं सकते। अगर कोई गलती एक बार हुई है, तो वह किसी कीमत पर दोबारा नहीं होनी चाहिए। इसलिए हमारी भारतीय नौसेना और तट रक्षक हमेशा सतर्क रहते हैं। राजनाथ ने रविवार को आईएनएस विक्रमादित्य की यात्रा के दौरान पत्रकारों से बातचीत में यह बयान दिया।

तटरेखा पर आतंकवादी हमले के खतरों पर रक्षा मंत्री ने कहा कि दुनिया में हर देश के पास अपनी रक्षा के लिए पर्याप्त सुरक्षा होनी चाहिए। हम किसी भी आशंका (आतंकवाद के खतरे) को हल्के में नहीं ले सकते। पाकिस्तान की ओर इशारा करते हुए सिंह ने कहा कि जहां तक हमारे पड़ोसी देश की बात आती है, आपको पता है वह भारत को अस्थिर करने और तोड़ने के लिए लगातार नापाक हरकतें कर रहा है। सिंह रातभर आईएनएस विक्रमादित्य में रूके और इस दौरान, उन्होंने पनडुब्बियों, फ्रिगेट्स और वाहक सहित विभिन्न सैन्य अभ्यासों को देखा। उन्होंने कहा कि मैं पूरे यकीन के साथ कह सकता हूं कि समुद्री सुरक्षा के लिए यहां हमारी भारतीय नौसेना दृढ़ एवं चौकस है। इसमें तनिक भी संदेह नहीं है।

पुलवामा में आतंवादियों के फिर घुस आने के सेना प्रमुख के बयान पर सिंह ने कहा कि यह किसी को बताने की जरूरत नहीं है कि आतंकवादियों का क्या हाल किया जाएगा। रक्षा मंत्री ने कहा कि न केवल भारत बल्कि पूरी दुनिया को पता है कि आतंकवादियों का क्या होगा। सिंह ने रविवार सुबह विमान वाहक पर योग भी किया। उन्होंने कहा कि केवल भारत में ही नहीं बल्कि दुनिया भर में लोगों ने योग को अपनाया है। उन्होंने कहा कि उसे (योग) अंतरराष्ट्रीय पहचान मिली है और इसका श्रेय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जाता है। रक्षा मंत्री ने कहा कि उन्होंने संयुक्त राष्ट्र के समक्ष (योग पर) प्रस्ताव पेश किया और इसका 177 देशों ने समर्थन किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button